scriptJAISALMER CRIME- सीसुब जवान ने खुद को मारी गोली | BSF Jawan shot himself dead | Patrika News
जैसलमेर

JAISALMER CRIME- सीसुब जवान ने खुद को मारी गोली

– सीमा चौकी पर तैनात था जवान, कारणों का नहीं चला पता

जैसलमेरMar 07, 2018 / 11:31 pm

jitendra changani

jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर . सीमा सुरक्षा बल के सीमा पोस्ट पर तैनात एक जवान ने बुधवार अलसुबह खुद को गोली मार ली। गोली उसके हाथ में लगी, उसे घायल अवस्था में जैसलमेर के जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। महाराष्ट्र राज्य निवासी बल का जवान सचिन कुमार (27) 61वीं वाहिनी में कार्यरत है और वर्तमान में वह लोंगेवाला से लगती सीमा पर बल की सीमा चौकी चांद पर तैनात है।
साथी के हथियार से चलाई गोली
जानकारी के अनुसार चांद सीमा चौकी पर रसोइए का काम करने वाले सचिन कुमार ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे अपने एक अन्य साथी के सरकारी हथियार से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज आने पर अन्य जवान मौके पर पहुंचे और सचिन कुमार को संभाला। इस संबंध में अधिकारियों को सूचित किया गया और उसे घायल अवस्था में जैसलमेर लाया गया। यहां जवाहर चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसका उपचार कर भर्ती किया है। जवान ने खुदकुशी करने का यह प्रयास किस वजह से किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Home / Jaisalmer / JAISALMER CRIME- सीसुब जवान ने खुद को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो