8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांधन में प्रशासन गांव के संग शिविर, ग्रामीण हुए लाभान्वित

चांधन में प्रशासन गांव के संग शिविर, ग्रामीण हुए लाभान्वित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Oct 2021, 7:11 AM IST

चांधन में प्रशासन गांव के संग शिविर, ग्रामीण हुए लाभान्वित

चांधन में प्रशासन गांव के संग शिविर, ग्रामीण हुए लाभान्वित

चांधन. चांधन ग्राम पंचायत में सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 राजस्व विभाग पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, जलदाय विभाग के सहित विभागों का कामकाज होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। शिविर प्रभारी केके सैनी, विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह, तहसीलदार अमृतलाल, नायब तहसीलदार महेंद्र खत्री, जैसलमेर प्रधान रसाल कंवर, चांधन सरपंच जयकंवर, ग्राम विकास अधिकारी जबरसिंह सहित विभागों के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। शनिवार को आयोजित शिविर में नामांतरण के 158, राजस्व खातों में शुद्धीकरण के 152, बंटवारनामा के 130 मामले सामने आए। दो रास्तों के प्रस्ताव बनाए गए। दो सार्वजनिक विभागों भूमि आवंटन प्रस्ताव बनाए गए। इसी तरह 252 राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि जारी की गई। इसके अलावा 322 विभिन प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए। दो रास्तों के आवटन के प्रस्ताव बनाए गए व पालनहार कार्ड बनाए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 50 बीमे किए गए। आवासीय पट्टे जारी करने जैसे विभिन्न प्रकार के कार्य माध्यम से लोगों को राहत प्रदान की गई।