scriptमनाया भाजपा का स्थापना दिवस | Celebrated BJP's foundation day | Patrika News
जैसलमेर

मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

जैसलमेरApr 07, 2021 / 09:03 pm

Deepak Vyas

मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

पोकरण. भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा व प्रभारी करुणाकंवर के सानिध्य में व्यासों की बगेची में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए बूथ अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र संयोजक एवं प्रभारी के नामों का चयन किया गया। मंडल अध्यक्ष शर्मा व प्रभारी कंवर ने भाजपा की स्थापना, इतिहास, कार्यक्रमों, गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में पार्षद पप्पुलाल शर्मा, भाजपा नेता खेताराम माली, गणेश माली, दीपक गहलोत, विशाल दाधीच, पंकज शर्मा, सुनील रंगा, नखताराम ओड, जेठाराम गहलोत, नखताराम माली सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आसकंद्रा. भाजपा का 41वां स्थापना दिवस नाचना मंडल मुख्यालय पर आयोजित किया गया। संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय व अटलबिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। मंडल प्रभारी नारायणसिंह तंवर ने भाजपा के इतिहास की जानकारी दी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवणखां भारेवाला ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की बात कही। मंडल अध्यक्ष तुलछसिंह देवड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अमृतलाल पुरोहित, गंगासिंह राजपुरोहित, खुशाल सोनी, भवानीशंकर सैन, जुगताराम, लालाराम, राजेन्द्र चांडक, दुर्गादास टावरी, शिवदानाराम, पदमाराम सुथार, रेंवताराम गर्ग, स्वरूपसिंह ताड़ाना, मनोहर सुथार, मनीष सोनी, गुलाम मुस्तफा, नरपतसिंह, नारायणराम भारमसर, डूंगरराम, कालूराम, जीतू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो