scriptभाजपा मंडलों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा | Discussion on many issues in the meeting of BJP Chambers | Patrika News

भाजपा मंडलों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

locationजैसलमेरPublished: Jan 16, 2022 10:26:04 am

Submitted by:

Deepak Vyas

भाजपा मंडलों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

भाजपा मंडलों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

भाजपा मंडलों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

पोकरण. भारतीय जनता पार्टी के नवगठित मंडलों में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इन बैठकों में अध्यक्ष के मनोनयन पर चर्चा हो रही है तथा प्रस्ताव तैयार कर जिला स्तर पर भिजवाए जा रहे है। इन्हीं बैठकों की कड़ी में नवगठित रामदेवरा मंडल की बैठक कस्बे के एक निजी होटल में शनिवार को आयोजित की गई। मंडल प्रभारी नरेन्द्र व्यास ने बैठक को संबोधित करते हुए मंडल के नवगठन पर कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने भाजपा की नीतियोंं, कार्यक्रमों, गतिविधियों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष के मनोनयन पर चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए एक नाम पर राय नहीं बनने पर प्रस्ताव तैयार कर जिला स्तर पर भिजवाया गया। पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर ने संबोधित करते हुए भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर जनसंपर्क करने, आमजन को जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने, भाजपा की नीतियों से जुड़कर देशसेवा में भागीदार बनने और कार्यकर्ताओं को जोडऩे की बात कही। इस मौके पर संतोष पालीवाल, सवाईसिंह, भंवरसिंह सादा, उम्मेदसिंह एकां, प्रकाशसिंह, ओमसिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र के सांकड़ा गांव में स्थित मल्लीनाथ मंदिर में भाजपा सांकड़ा मंडल की बैठक शनिवार को प्रभारी शंभूदान भेलाणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल की कार्यकारिणी के पुनर्गठन व संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रभारी शंभूदान ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी तथा अधिकाधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोडऩे व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में सांकड़ा मंडल की कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से हनुमानसिंह सांकड़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में भीखसिंह सांकड़ा, देवीसिंह चौक, मेघसिंह जैमला, डूंगरसिंह गुड्डी, रामसिंह सनावड़ा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
महंत ने किया गांवों का दौरा
पोकरण. भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व महंत प्रतापपुरी महाराज ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। महंत ने शनिवार को रणजीतपुरा, दलपतपुरा, जैमला, हींगड़ों की ढाणी, प्रतापपुरा आदि गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य पृथ्वीसिंह जैमला, महेशदान भीखोड़ाई, राधेश्याम जोशी, गंगाराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो