जैसलमेर

बागी विधायकों पर जनता का दबाव काम करेगा, जीत सत्य व संविधान की होगी: डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सचिन पायलट गुट के विधायकों के संबंध में शनिवार को बयान दिया।

जैसलमेरAug 08, 2020 / 07:38 pm

Kamlesh Sharma

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सचिन पायलट गुट के विधायकों के संबंध में शनिवार को बयान दिया।

जैसलमेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने सचिन पायलट गुट के विधायकों के संबंध में शनिवार को बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस जनता ने उन्हें और हम सबको चुनकर भेजा है, उन्हें लगता है जनता का दबाव काम करेगा। बागी विधायकों के गहलोत सरकार के साथ आने के मसले पर डोटासरा ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर लौटता है तो उसे भूला नहीं कहते, लेकिन यह उनके विवेक पर निर्भर करता है।
जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत में डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार को गिराने का उसका प्रयास कभी सफल नहीं होगा। बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों पर उन्हांेने कहा कि वे संविधान सम्मत तरीके से कांग्रेस में शामिल हुए हैं और अब कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। उन्हांेने भाजपा की ओर से अपने विधायकों की बाड़ेबंदी किए जाने पर तंज किया।
वेणुगोपाल गए, लोढ़ा आए
जैसलमेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल दो दिन जैसलमेर में रहने के बाद शनिवार को लौट गए। दूसरी ओर गत दिनों यहां से गए विधायक संयम लोढ़ा, रणदीप सुरजेवाला, पुखराज पाराशर पुनः लौट आए हैं। उनके साथ अभिषेक डोटासरा व मुकेश वर्मा के आने की भी जानकारी मिली है।
मंत्री और विधायकों ने तनोटराय के दर्शन किए
सियासी बाड़ेबंदी में रह रहे मंत्रियों और विधायकों का सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित तनोटराय मंदिर जाने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। वनमंत्री सुखराम विश्नोई और उच्च शिक्षामंत्री भंवरसिंह भाटी सहित विधायक किशनाराम विश्नोई और राजेंद्रसिंह गुढ़ा तथा पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा ने तनोटराय मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर गुढ़ा के परिवारजन तथा यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास व्यास भी उनके साथ थे। कांग्रेस नेताओं ने तनोट मंदिर परिसर के बाहर नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर खड़े होकर फोटो खिंचवाए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.