जैसलमेर

शाही शादी में हनी सिंह ने मचाया धमाल

– औद्योगिक घरानों के शादी समारोह में परफोर्मेंस दी

जैसलमेरDec 09, 2019 / 01:47 pm

Deepak Vyas

शाही शादी में हनी सिंह ने मचाया धमाल

जैसलमेर. विख्यात बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह दो दिवसीय जैसलमेर यात्रा के बाद रविवार दिन में विमान से दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले शनिवार को जैसलमेर आए हनी सिंह ने सम मार्ग स्थित सितारा होटल में गोयनका और अग्रवाल घरानों के शादी कार्यक्रम में भाग लेते हुए शनिवार रात्रि को एक के बाद एक कई गानों की प्रस्तुतियां देकर मेहमानों का मनोरंजन किया। शाही शादी में हनी सिंह ने धमाल मचाया व औद्योगिक घरानों के शादी समारोह में परफोर्मेंस दी । उनके साथ प्रस्तुति देने वालों में उनकी पूरी टीम शामिल रही। इससे पहले होटल पहुंचने पर हनी सिंह मस्ती के मूड में नजर आए। वहां उन्होंने जैसलमेर और राजस्थान के विख्यात लोक कलाकारों के साथ कुछ देर के लिए सुर से सुर मिलाया। हनी सिंह के एयरपोर्ट पहुंचने पर उनके कई प्रशंसक वहां जुट गए तथा फोटो खिंचवाने की कोशिश की। हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसलमेर यात्रा के वीडियो अपलोड किए हैं।

Hindi News / Jaisalmer / शाही शादी में हनी सिंह ने मचाया धमाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.