जैसलमेर

सीसुब उपमहानिरीक्षक अरुण कुमारसिंह उकृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

सीसुब उपमहानिरीक्षक अरुण कुमारसिंह उकृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

जैसलमेरJul 20, 2021 / 07:25 pm

Deepak Vyas

सीसुब उपमहानिरीक्षक अरुण कुमारसिंह उकृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

जैसलमेर. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 28वें अलंकरण समारोह 2021 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के 23 अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनकेे अदम्य साहस शौर्य वीरता एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पदकों से सम्मानित किया। इस दौरान 12 सदस्यों को पुलिस पदक एवं 11 सदस्यों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से (पीएमएमएस) सम्मानित किया। जैसलमेर स्थित सैक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (उत्तर) के उपमहानिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को उकृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया। अलंकरण समारोह का आयोजन वर्ष 2003 से सीमा सुरक्षा बल के प्रथम महानिदेशक पद्म विभूषण केएफ रूस्तम के जन्मदिन के अवसर पर किया जाता है। इस अलंकरण समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष 22 जून को किया जाता है, लकिन इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन 17 जुलाई 2021 को किया गया।
सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर के महानिरीक्षक पंकज गूमर ने उपमहानिरीक्षक अरूण कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिले पुलिस पदक के लिए बधाई दी।

Home / Jaisalmer / सीसुब उपमहानिरीक्षक अरुण कुमारसिंह उकृष्ट सेवा के लिए सम्मानित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.