scriptजनाक्रोश यात्रा व आंदोलन को बनाएं सफल : सुथार | Make Janakrosh Yatra and movement successful: Suthar | Patrika News

जनाक्रोश यात्रा व आंदोलन को बनाएं सफल : सुथार

locationजैसलमेरPublished: Nov 27, 2022 07:55:35 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– पीएम के मन की बात सुनकर ली बैठक

जनाक्रोश यात्रा व आंदोलन को बनाएं सफल : सुथार

जनाक्रोश यात्रा व आंदोलन को बनाएं सफल : सुथार

पोकरण. क्षेत्र के राजमथाई गांव में स्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के राजमथाई कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुनाया गया। इस मौके पर पेमाराम, शैतानसिंह, मगाराम, गोरधनसिंह, सुखाराम, मोहम्मदखां, जसराज, पांचाराम भील, मोतीलाल, हितेश, मनीषा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
4 दिसंबर को निकलेगी जनाक्रोश यात्रा
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जनाक्रोश यात्रा के सहसंयोजक खीमाराम सुथार ने बताया कि प्रदेश की जनविरोधी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भाजपा की ओर से 1 दिसंबर से प्रदेशभर में जनाक्रोश आंदोलन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आमजन समस्याओं से त्रस्त है तथा कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जबकि सरकार जनता को भूल चुकी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की गूंगी व बहरी सरकार को जगाने एवं प्रदेश की त्रस्त जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए भाजपा की ओर से जनाक्रोश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 4 दिसंबर को यात्रा का आगाज होगा तथा 14 दिसंबर को पोकरण में विशाल आमसभा व रैली के साथ आंदोलन का समापन होगा। इस दौरान क्षेत्र के बड़े गांवों, पंचायत समिति मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं व जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनाक्रोश यात्रा को सफल बनाने और अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो