जैसलमेर

दहेज हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

जैसलमेरJun 16, 2021 / 01:21 pm

Deepak Vyas

दहेज हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

जैसलमेर. सांकड़ा क्षेत्र में दहेज हत्या के प्रकरण में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतल है कि गत सोमवार को पुलिस को इत्तला मिली कि सरहद लूणाकलां में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। इस पर उप निरीक्षक हनुमानाराम मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल पर आत्महत्या को लेकर स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर हालात से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। इस पर पोकरण सीओ मोटाराम गोदारा घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के पीहर पक्ष को बुलवाया जाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया, बाद में शव परिजनों को सुपुर्द किया। विवाहिता के भाई दिनेश कुमार पुत्र शिवराम मेघवाल निवासी मंडाइ ने इस संबंध में रिपोर्ट पेश की कि उसकी ***** सरीता पुत्री शिवराम की शादी गत 10 जुलाई 2019 को प्रेमाराम पुत्र दोलाराम मेघवाल निवासी लूणाकला के साथ हुई थी। उसकी ***** को शादी से बाद से ही ससुराल पक्ष में ***** के पति प्रेमाराम, जेठानी बुटीदेवी पत्नी कबीराराम, जेठ कबीराराम पुत्र दोलाराम, सास वरजु देवी पत्नी दोलाराम प्रताडि़त करते थे। जिसको लेकर उसकी ***** ने उन्हें व गांव के मौजीज लोगों को बताया भी था। करीब एक माह पूर्व भी उसकी ***** के साथ इन सभी लोगों ने एक राय होकर मारपीट भी की। उसने संदेह जताया कि उसकी ***** की हत्या की गई है। इस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान से आरोपी प्रेमाराम के विरुद्घ दहेज हत्या का प्रमाणित होने से आरोपी प्रेमाराम को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों की भूमिका के संबंध में अनुसंधान जारी है।

Home / Jaisalmer / दहेज हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.