जैसलमेर

सीमाजन कल्याण समिति की प्रांत बैठक व कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

सीमाजन कल्याण समिति की प्रांत बैठक व कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

जैसलमेरOct 25, 2021 / 08:51 pm

Deepak Vyas

सीमाजन कल्याण समिति की प्रांत बैठक व कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

जैसलमेर. सीमाजन कल्याण समिति की प्रांत बैठक एवं दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग देगराय मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी एवं जोधपुर जिले एवं उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली सभी तहसीलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए समिति के प्रांतीय महामंत्री राजेश लदरेचा ने समिति के कार्यों की अब तक की अनवरत यात्रा पर बोलते हुए कहा कि 1985 में जैसलमेर.बाड़मेर के सीमा क्षेत्र पर घुसपैठए तस्करी सहित अन्य प्रकार की अराष्ट्रीय गतिविधियों की रोकथाम के साथ राष्ट्र सुरक्षा के जन जागरण के उद्धेश्य से शुरु किये गये संगठन का कार्य विस्तार देशभर की जमीनी और समुद्री सीमा पर तीव्र गति से हो रहा है, लेकिन अभी रुकने का समय नहीं है। परिस्थितियां बदली है। इसलिये हमें भी विचार मंथन कर उस दिशा में बढऩा होगा। कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में समिति के प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान.गुजरात नीम्बसिंह ने योजना समीक्षा विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी है और संगठन विस्तार की अहम कड़ी है। इसलिए समिति का कार्य शक्ति केन्द्रों पर भी मजबूती से दिखे इसके लिए गांवों में भी सक्रिय टोलियों का गठन आवश्यक है। इसके लिए जमीनी कार्यकर्ता तैयार करने के लिए इस प्रकार के अभ्यास वर्गों का आयोजन अनिवार्य रुप से करना चाहिए। इससे पहले विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं ने आगामी विजय दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विचार व्यक्त किए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.