जैसलमेर

जैसलमेर में दोपहर तक ही हुई सेम्पलिंग

जैसलमेर. जिला मुख्यालय स्थित जवाहर चिकित्सालय में बुधवार को पूर्व की भांति सुबह 8 से दोपहर तक ही कोविड.19 के लिए सेम्पलिंग की गई।

जैसलमेरSep 24, 2020 / 09:37 am

Deepak Vyas

जैसलमेर में दोपहर तक ही हुई सेम्पलिंग

जैसलमेर. जिला मुख्यालय स्थित जवाहर चिकित्सालय में बुधवार को पूर्व की भांति सुबह 8 से दोपहर तक ही कोविड.19 के लिए सेम्पलिंग की गई। जबकि गत दिवस चिकित्सालय प्रशासन की ओर से घोषणा की गई थी कि अस्पताल में सेम्पलिंग सुबह आठ से रात आठ बजे तक यानी 12 घंटों तक की जाएगी। जानकारी के अनुसार सोमवार को गफूर भ_ा और गांधी कॉलोनी चिकित्सा केंद्रों में जांच नहीं होने और उससे एक दिन पहले बड़ी संख्या में पॉजिटिव आने के चलते सेम्पलिंग के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। इसके बाद जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अस्पताल में 12 घंटे सेम्पलिंग का निर्णय लिया गया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के पास पहले ही तकनीकी कार्मिकों की कमी है और दो-तीन जने पॉजिटिव आने से शाम की शिफ्ट में जांच की सुविधा देना संभव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते बुधवार को दोपहर दो बजे तक सेम्पलिंग की गई। अनेक जने शाम के समय वहां सेम्पल देने पहुंचे, उन्हें निराश लौटना पड़ा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.