scriptस्वर्णनगरी बनी धर्मनगरी तो वैशाखी तीर्थ पर भरा मेला | Swarnnagari became Dharmanagari then a fair filled on Vaishakhi pilgri | Patrika News

स्वर्णनगरी बनी धर्मनगरी तो वैशाखी तीर्थ पर भरा मेला

locationजैसलमेरPublished: May 16, 2022 08:17:48 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

-पूर्णिमा के दिन हुए दान-पुण्य

स्वर्णनगरी बनी धर्मनगरी तो वैशाखी तीर्थ पर भरा मेला

स्वर्णनगरी बनी धर्मनगरी तो वैशाखी तीर्थ पर भरा मेला

जैसलमेर. वैशाख महीने में अधिक से अधिक पुण्य अर्जित करने के लोग दान-पुण्य को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। पूर्वजों की याद में पुनीत कार्य हो या परोपकार के लिए गोपनीय दान हो या धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हो या फिर ईष्ट को प्रसन्न करने के लिए जतन। वैशाख पूर्णिमा के दिन स्वर्णनगरी धर्ममयी नजर आई। जैसलमेर से करीब 20 किमी दूर स्थित वैशाखी तीर्थ का नजारा पूर्णिमा के दिन आम दिनों की तुलना में अलग ही देखने को मिला। वैशाखी तीर्थ पर आयोजित मेले में सोमवार को हजारों दर्शनार्थी पहुंचे। जैसलमेर शहर व आसपास के ग्रामीण ही नहीं बल्कि कई जिलों से लोग दर्शनार्थ पहुंचे। यहां आध्यात्मिक माहौल में हर कोई सराबोर नजर आया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बाड़मेर व जोधपुर जिलों के भी हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने राधा कुण्ड व कृष्ण कुण्ड में डुबकी लगाई और पुण्य अर्जित किया। पूर्णिमा के दिन लोगों ने धार्मिक पुण्य अर्जित करने में काफी उत्साह दिखाया। हजारों की संख्या में लोग वैशाखी स्नान करने पूर्णिमा के दिन पहुंचे और भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। वैशाखी तीर्थ पर लोगों ने जमकर दान-पुण्य किए। दर्शनार्थियों को भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए।
रामदेवरा. वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर देश और प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओ ने जहा बाबा रामदेव समाधि के दर्शन कर मंगल कामना की। वही स्थानीय थ्री व्हीलर यूनियन दारा इस दौरान यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर सेवा की गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को वैशाख शुक्ल पूर्णिमा पर देश और प्रदेश के कई क्षेत्रों से रामदेवरा आए श्रद्धालुओ ने लोक देवता बाबा रामदेव समाधि के दर्शन कर अमन चैन की प्रार्थना बाबा रामदेव से की। रेल बसों सहित कई वाहनों से आए श्रद्धालुओ ने समाधि दर्शन के बाद पर्चा बावड़ी,रामसरोवर आदि स्थानों पर जाकर दर्शन किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो