जैसलमेर

बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आया था दल, लॉकडाउन के कारण फंसा

रामदेवरा. बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आया श्रद्धालुओं का एक दल लॉकडाउन के कारण यहां फंसकर रह गया है। गत 40 दिनों से बमुश्किल खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाकर ये श्रद्धालु पुन: गुजरात जाने की मांग कर रहे है।

जैसलमेरMay 03, 2020 / 08:37 pm

Deepak Vyas

बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आया था दल, लॉकडाउन के कारण फंसा

रामदेवरा. बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आया श्रद्धालुओं का एक दल लॉकडाउन के कारण यहां फंसकर रह गया है। गत 40 दिनों से बमुश्किल खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाकर ये श्रद्धालु पुन: गुजरात जाने की मांग कर रहे है। गौरतलब है कि गुजरात के हिम्मतनगर जिलांतर्गत बनासकांठा निवासी गौतमदास बापू चार अन्य सदस्यों के साथ 22 मार्च से पूर्व रामदेवरा आए थे। उन्हें लॉकडाउन का कोई अंदाजा नहीं था। 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के बाद अचानक लॉकडाउन शुरू हो गया। उनकी ओर से गांव की कुमावत धर्मशाला में शरण ली गई। तब से वे यहीं निवास कर रहे है। आर्थिक संकट के चलते जुगाड़ लगाकर वे अपने लिए भोजन पानी का इंतजाम कर रहे है। हिम्मतनगर आश्रम के मठाधीश संत गौतमदास ने बताया कि वे कई बार उपखंड कार्यालय जाकर अनुमति के लिए प्रयास कर चुके है, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वे अभी तक यहीं है। पत्रिका से बातचीत करते समय इन श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू भी निकल आए। उन्होंने बताया कि अब उनकी हालत खराब हो रही है। पास में रुपए भी नहीं है और एटीएम से राशि निकल नहीं पा रही है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से पुन: अपने गांव जाने की अनुमति दिलाने की मांग की है।

Home / Jaisalmer / बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने आया था दल, लॉकडाउन के कारण फंसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.