
patrika news
जैसलमेर . चाधन क्षेत्र के किसानों की फसल राजफैड के केंद्र पर तुलवाए एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी उन्हें इसका मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गौरतलब है कि चांधन क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से किसानों के मूग व मूंगफली की फसल समर्थन मूल्य से खरीदी गई थी। इसके बाद केंद्र पर खरीददारी भी बन्द हो चुकी है, लेकिन किसानों की राशि नहीं मिल रही है। जीएसएस अध्यक्ष बुलसिंह बडोड़ा गांव ने बताया कि पिछले माह दिसम्बर में तुलवाई फसल का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द फसल की राशि दिलाने की मांग की है।
Updated on:
15 Jan 2018 10:15 am
Published on:
15 Jan 2018 10:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
