scriptजैसलमेर शहर में तीन और जने पॉजिटिव | Three more positive in Jaisalmer city | Patrika News
जैसलमेर

जैसलमेर शहर में तीन और जने पॉजिटिव

जैसलमेर. जैसलमेर के बाशिंदों का कोरोना संक्रमण की जद में आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आए जांच नतीजों में तीन और व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।

जैसलमेरAug 14, 2020 / 09:26 pm

Deepak Vyas

जैसलमेर शहर में तीन और जने पॉजिटिव

जैसलमेर शहर में तीन और जने पॉजिटिव

जैसलमेर. जैसलमेर के बाशिंदों का कोरोना संक्रमण की जद में आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आए जांच नतीजों में तीन और व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 285 जने इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 200 से ज्यादा के नेगेटिव होने की भी सूचना है। शुक्रवार सायं मिली जांच रिपोर्ट में अचलवंशी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय, तिरुपति हॉस्पीटल के पास 25 वर्षीय और गफूर भ_ा निवासी 61 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच गत दिनों संक्रमित पाए गए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के संपर्कितों की पॉजिटिव चेन लम्बी नहीं बनने से संबंधित लोगों के साथ चिकित्सा महकमे ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को सुल्ताना नहरी क्षेत्र के सभी 52 व्यक्तियों के सेम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। चैधरी के सम्पर्क में आए पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी को छोड़कर अधिकांश भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट नेगेटिव आई होने की जानकारी मिल रही है। दूसरी ओर नगरपरिषद के मनोनीत पार्षद के गत गुरुवार को पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई पार्षदों सहित परिषद के कार्मिकों में अवश्य आशंका गहराई हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो