9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

- क्षेत्र में छाई शोक की लहर, नहीं जले घरों में चूल्हे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Aug 2020, 1:12 AM IST

पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

लाठी (पोकरण). बारिश के दौरान गड्ढ़ों में भरा पानी बच्चों की जान लील रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ पोकरण उपखंड क्षेत्र के लाठी थानांतर्गत केरालिया गांव में, जहां पानी से भरे गड्ढ़े में नहाने के लिए गए दो सगे भाईयों की डूब जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, तो गांव में सनसनी फैल गई। शोक की लहर ऐसी छाई कि शनिवार को गांव में घरों में चूल्हे तक नहीं जले। गौरतलब है कि क्षेत्र में गत दिनों तेज बारिश हुई। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों व नाडियों के साथ गड्ढ़ों में पानी भर गया। छोटे बच्चे व युवा नहाने के लिए इन गड्ढ़ोंं की तरफ जाते है और पांव फिसल जाने से डूब जाते है। लाठी के ग्रामीण क्षेत्रों में गत कुछ दिन पूर्व तेज बारिश होने के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ है। क्षेत्र के केरालिया गांव में मनोहरसिंह के दो पुत्र प्रतापसिंह (15) व रविन्द्रसिंह (13) शुक्रवार शाम गांव के पास पानी से भरे एक गड्ढ़े में नहाने के लिए गए। पांव फिसल जाने से दोनोंं भाई गहरे पानी में चले गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई। दोनों बच्चों ने जाने से पूर्व इसकी सूचना परिवारजनों को नहीं दी थी। काफी देर तक भी घर नहीं लौटने पर परिवारजन चिंतित हो गए औैर उन्हें तलाशने का प्रयास करने लगे। इस दौरान वे पानी से भरे गड्ढ़े के पास पहुंचे, तो यहां उनके कपड़े मिले तथा मनोहरसिंह के बड़े पुत्र प्रतापसिंह का शव पानी के ऊपर तैर रहा था। दूसरा बच्चा पानी के अंदर गहराई में कीचड़ में फंसा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।
और मच गया कोहराम
अपने दोनों पुत्रों के एक साथ शव जब घर पहुंचे, तो उनकी मां गश खाकर गिर पड़ी। अन्य परिजनों का रुदन दूर तक सुनाई दे रहा था और आसपास क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो रहा था। वहीं, दोनों बच्चों की मौत से पिता स्तब्ध हो गया। परिवारजनों के रुदन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। रात हो जाने के कारण दोनों शवों को घर में ही रखा गया और शनिवार को सुबह उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान पूरे गांव में किसी भी घर के चूल्हे तक नहीं जले। अंतिम शवयात्रा के दौरान परिवारजनों के आंसू नहीं रुक रहे थे। यह नजारा देख हर किसी की आंखें नम हो गई।
मड़ला गांव में करते थे अध्ययन
मनोहरसिंह कृषि का कार्य करता है तथा उसके तीन संतानें हैै। दो पुत्र और एक पुत्री। दोनों पुत्र मड़ला गांव में एक छात्रावास में रहकर अध्ययन करते थेेे। प्रतापसिंह कक्षा 10वीं व रविन्द्रसिंह कक्षा छह में अध्ययन करता था। कोरोना संक्रमण काल में विद्यालयों का अवकाश हो जाने के कारण वे कुछ माह पूर्व घर आ गए थे। गत दिनों बारिश के बाद गांव के पास एक गड्ढ़े में नाडी के रूप में जमा पानी में दोनों भाई नहाने गए और डूब जाने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा
घटना के बाद शनिवार को सुबह पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा व लाठी थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया तथा इस दु:खद घटना पर शोक जताते हुए परिवारजनों को ढाढ़स बंधाया।