scriptVideo: अज्ञात कारणों से दो दर्जन मुर्गे मुर्गियों की हुई मौत | Two dozen chickens died due to unknown reasons | Patrika News

Video: अज्ञात कारणों से दो दर्जन मुर्गे मुर्गियों की हुई मौत

locationजैसलमेरPublished: Jul 11, 2021 10:40:58 am

Submitted by:

Deepak Vyas

अज्ञात कारणों से दो दर्जन मुर्गे मुर्गियों की हुई मौत

Video: अज्ञात कारणों से दो दर्जन मुर्गे मुर्गियों की हुई मौत

Video: अज्ञात कारणों से दो दर्जन मुर्गे मुर्गियों की हुई मौत

लाठी. गांव के एक नलकूूप पर एक किसान के करीब दो दर्जन पालतु मुर्गे मुर्गियों की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। एक साथ बड़ी संख्या में मुर्गे मुर्गियों की मौत हो जाने से एकबारगी सनसनी फैल गई। साथ ही किसी बीमारी की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना पर बड़ी संख्या में किसान भी मौके पर पहुंचे तथा इस संबंध में पशुपालन विभाग व वन विभाग को सूचना दी। आसाम हाल गांव के एक नलकूप पर निवास कर रहे किसान शीरन्जित बड़ाईक नामक किसान कृषि कार्य करता है। इसके साथ वह मुर्गीपालन का कार्य भी करता है। शुक्रवार शाम वह हमेशा की तरह मुर्गे मुर्गियों को दाना पानी देकर पिंजरे में बंद कर दिया और पास ही सो गया। शनिवार को सुबह उठा, तो पिंजरे में करीब दो दर्जन मुर्गे मुर्गियों की मौत हो गई। उन्होंने इस संबंध में इधर उधर सूचना दी, तो किसान मौके पर एकत्रित हुए।
नहीं पहुंची कोई टीम
किसान की ओर से मुर्गे मुर्गियों की मौत पर किसान की ओर से पशुपालन विभाग की टीम को सूचना दी गई, लेकिन शनिवार देर शाम तक भी कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। एक साथ करीब दो दर्जन मुर्गे मुर्गियों की मौत से किसान को खासा नुकसान हुआ है। किसानों ने मौत के मामले की जांच करने व मुआवजा दिलाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो