scriptअज्ञात चोरों ने दो मकानों में लगाई सैंध | Unidentified thieves set up a conspiracy in two houses | Patrika News

अज्ञात चोरों ने दो मकानों में लगाई सैंध

locationजैसलमेरPublished: Apr 07, 2021 09:07:02 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

– घरों से चुराया हजारों का सामान

अज्ञात चोरों ने दो मकानों में लगाई सैंध

अज्ञात चोरों ने दो मकानों में लगाई सैंध

पोकरण. कस्बे के वार्ड संख्या पांच पुरोहितों की गली में दो मकानों में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े सैंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुरोहितों की गली निवासी जितेन्द्र पुत्र बृजमोहन पुरोहित व उसके भाई का मकान पास-पास स्थित है। सुबह वह स्कूल चला गया तथा भाई अपनी दुकान चला गया। पीछे अज्ञात चोरों ने दोनों मकानों में घुसकर हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। पुलिस के अनुसार जितेन्द्र पुरोहित ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान से एक एंड्रोइड मोबाइल, पीतल के बर्तन, उसके भाई के मकान से स्टील के बर्तन, इलेक्ट्रोनिक सामान, कांसी का भगोला व अन्य सामान चुरा लिया। वह दोपहर दो बजे स्कूल से घर पहुंचा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्रोई व हेड कांस्टेबल खेतसिंह सांखला पुलिस बल के साथ पुरोहितों की गली पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो