scriptVideo: आंधी से फसलों को हो सकता है नुकसान | Video: Crops can cause damage to crops | Patrika News
जैसलमेर

Video: आंधी से फसलों को हो सकता है नुकसान

बडोड़ा गांव. क्षेत्र में शनिवार को चली तेज आंधी के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

जैसलमेरMar 07, 2021 / 02:06 pm

Deepak Vyas

Video: आंधी से फसलों को हो सकता है नुकसान

Video: आंधी से फसलों को हो सकता है नुकसान

बडोड़ा गांव. क्षेत्र में शनिवार को चली तेज आंधी के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। बडोड़ा गांव सहित मूलाना, दवाड़ा, रासला, भागू का गांव में करीब एक हजार नलकूप स्थित है। यहां रबी की फसल के अंतर्गत जीरा, ईसब, रायड़ा, सरसों, चणा, गेहूं आदि की बुआई की गई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि शनिवार को तेज आंधी का दौर शुरू हो गया। जिसके कारण फसलों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस समय बारिश से पूर्व बुआई की गई फसलोंं की कटाई का कार्य चल रहा है। जबकि बारिश के दौरान व बाद में बुआई की गई फसल में दाना लगने का समय है। कटाई की हुई फसलें खेत में पड़ी है, जो आंधी के कारण बिखर रही है। जबकि बाद में बुआई की गई फसलों के फूल झड़ रहे है। इस वर्ष किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन आंधी चलने के कारण किसानों को नुकसान की आशंका सताने लगी है तथा उनके सिर पर चिंता की लकीरे उभर गई है।

Home / Jaisalmer / Video: आंधी से फसलों को हो सकता है नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो