scriptVideo: बॉर्डर पर फिर दिखा टैग लगा कबूतर | Video: Pigeon tagged again on the border | Patrika News
जैसलमेर

Video: बॉर्डर पर फिर दिखा टैग लगा कबूतर

-मोहनगढ़-बाड़मेर पेयजल परियोजना के हेडवक्र्स पर दिखा

जैसलमेरJul 06, 2022 / 08:09 pm

Deepak Vyas

Video: बॉर्डर पर फिर दिखा टैग लगा कबूतर

Video: बॉर्डर पर फिर दिखा टैग लगा कबूतर

मोहनगढ़. बॉर्डर पर पक्षियों के मिलने का क्रम बना हुआ है। एक दिन पहले धोलिया गांव के पास जंगल में रिंग पहने मैक्विन बस्टर्ड नजर आया था, वहीं बुधवार को कस्बे से लगभग तीन किमी दूर मोहनगढ़-बाड़मेर पेयजल परियोजना के हेडवक्र्स पर पानी की डिग्गियों के पास कर्मचारियों ने सफेद कबूतर विचरण करते हुए देखा। इसके दोनों पैरों में पीले व काले रंग के टैग लगे हुए थे। कर्मचारियों ने कबूतर को पकडक़र पेयजल परियोजना के अधीशाषी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह परिहार को सूचना दी। अधिकारी ने मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह को सूचित किया। थानाधिकारी ने मौके पर कबूतर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कबूतर के दोनों पैरों में टैग लगे हुए हैं। एक पीले रंग का तथा दूसरा काले रंग का है। कबूतर के पंख पर 255 जीपीएस लिखा हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों को कबूतर के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों को कबूतर उसके पंख पर लिखे नम्बरए पैरों में लगे टैग की फोटो भेजी गई। जांच.पड़ताल के बाद कबूतर को हाईटेक नर्सरी में वन विभाग के अधिकारी अरूण सोनी को सुपुर्द किया गया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार कबूतर भारत का ही है। भारतीय कंपनियां जीपीएस परीक्षण के लिए कबूतर के पैरों में जीपीएस लगाती हैं। जीपीएस परीक्षण के लिए छोड़े गए कई कबूतर उड़ते-उड़ते इस क्षेत्र में आ जाते हैं। पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह के जीपीएस कंपनियों के कबूतर आ चुके हैं।
अब तक की प्रमुख घटनाएं–
25 अक्तूबर 2019 – पाक सरहद पर तारबंदी में फंसा मिला प्रवासी पक्षी।

6 अक्टूबर 2020 – बीएसएफ ने सरहद पर पकड़ा प्रवासी पक्षी।

10 अक्टूबर 2021 – शाहगढ़ क्षेत्र में टेग लगे कबूतर को पकड़ा
24 मई 2022 – सरहद पार से आए नंबर लिखें तीन सफेद कबूतर

5 जुलाई 2022 – धोलिया गांव के पास जंगल में दिखा रिंग पहना मैक्विन बस्टर्ड

6 मई 2022 – मोहनगढ़-बाड़मेर पेयजल परियोजना के हेडवक्र्स पर विचरण करता मिला सफेद कबूतर विचरण

Home / Jaisalmer / Video: बॉर्डर पर फिर दिखा टैग लगा कबूतर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो