scriptVideo: सीसुब जवान ने खुद को गोली मार खुदकुशी की | Video: Sisub Jawan commits suicide by shooting himself | Patrika News
जैसलमेर

Video: सीसुब जवान ने खुद को गोली मार खुदकुशी की

-शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र का मामला

जैसलमेरMay 14, 2021 / 10:26 am

Deepak Vyas

Video: सीसुब जवान ने खुद को गोली मार खुदकुशी की

Video: सीसुब जवान ने खुद को गोली मार खुदकुशी की

जैसलमेर/रामगढ़. सीमावर्ती जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल की 149 वीं वाहिनी के जवान ने सरकारी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। वारदात के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीसुब और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाहगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सीसुब के अधिकारियों को सौंपा। जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमसिंह यादव (51) पुत्र सियाराम यादव निवासी भिंड, मध्यप्रदेश हेड कांस्टेबल चिंकारा पोस्ट 149 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टबल पद पर कार्यरत था। अभी हाल ही में 30 अप्रेल को एक महिने की छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटा था। सीसुब में हैड कांस्टेबल पद पर कार्यरत था। मध्यप्रदेश के भिंड निवासी प्रेमसिंह गत 30 अप्रेल को एक महीने के अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। जैसलमेर लौटने पर उन्हें कुछ दिन आइसोलेशन पर रखा गया और दो दिन पहले ही शाहगढ़ क्षेत्र की सीमा चौकी पर भेजा गया। बताया जाता है कि प्रेमसिंह ने सिर में गोली मारी, जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। शाहगढ़ पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां कार्यरत तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान उपधीक्षक पुलिस भवानी सिंह भी उपस्थित थे। बाद में शव सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को सुपर्द किया और मामले की जांच शुरू की। बताया जाता हैं मृतक घरेलू परिस्थितियों के कारण डिप्रेशन में था। सीमा सुरक्षा बल ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो