scriptपेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी लिया जायजा | Water supply system was also taken stock | Patrika News

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी लिया जायजा

locationजैसलमेरPublished: Jun 10, 2021 06:29:26 pm

Submitted by:

Deepak Vyas

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी लिया जायजा

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी लिया जायजा

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी लिया जायजा

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सम समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के भ्रमण के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी जायजा लिया एवं लोगों से पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि पीने का पानी उन्हें समय पर मिल रहा है। जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत कनोई में पेयजल विभाग की स्कीम का जायजा लिया एवं कनोई एसआर से जिन गांवों में हो रही पेयजल आपूर्ति के बारे में अधिशाषी अभियंता जलदाय जैराराम से जानकारी ली। उन्होंने कनोई में जीएलआर में हो रहीं जल आपूर्ति, पशुखेली में हो रही पानी की आपूर्ति को देखा वहीं सीडब्ल्यूआर में किए जा रहे पानी स्टोरेज व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान पाईपों में जो लीकेज थे उसको ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 193 आरडी सम, बीदा, कनोई, केसुओं की बस्ती जलदाय परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर बनी दो बड़ी डिग्गीयों में भरे गये पानी को भी देखा एवं इसकी क्षमता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहा पर पानी के शुद्धिकरण के लिए की जाने वाली प्रक्रिया की भी जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि वे पानी के सेम्पल जांच नियमित रूप से लेने की बात कही। अधिशासी अभियंता जैराराम ने इस पेयजल स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन दो बड़ी डिग्गीयों में 38 हजार 800 केएल पानी संग्रहण करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से सम क्षेत्र के 14 गांवों एवं 28 ढांणियों को पीने के पानी की जल आपूर्ति की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो