scriptपंजाब में कांग्रेस नेता शमशेर सिंह दुलो की पत्नी ‘आप’ में शामिल, पार्टी ने फतेहगढ साहिब से बनाया प्रत्याशी | AAP nominated harbans kaur from fatehgarh sahib lok sabha seat | Patrika News
जालंधर

पंजाब में कांग्रेस नेता शमशेर सिंह दुलो की पत्नी ‘आप’ में शामिल, पार्टी ने फतेहगढ साहिब से बनाया प्रत्याशी

नाखुश पूर्व सांसद मोहिंदर केपी को आलाकमान ने बुलाया…
 

जालंधरApr 16, 2019 / 06:16 pm

Prateek

aap

aap

(चंडीगढ,जालंधर): पंजाब में कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से जहां नाराजी व्यक्त कर रहे हैं वहीं अपने परिवार के सदस्यों को दूसरे दलों से टिकट दिलाने से भी परहेज नहीं कर रहे है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस नेता शमशेर सिंह दुलो की पत्नी हरबंस कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई और पार्टी ने उन्हें फतेहगढ साहिब सीट से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

 

शमशेर सिंह दुलो अभी राज्यसभा सदस्य है। दुलो की पत्नी हरबंस कौर मंगलवार को जालंधर में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। उन्हें पार्टी के पंजाब के सहसंयोजक एवं विधायक अमन अरोडा ने पार्टी में शामिल किया। आम आदमी पार्टी फतेहगढ साहिब से बलविंदर सिंह चाहुंदा को प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी। अब चाहुंदा हरबंस कौर के लिए प्रचार करेंगे।

 

जालंधर सुरक्षित लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के कारण पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी भी असंतुष्ट है। वे निर्दलीय चुनाव लडने पर भी विचार कर रहे है। मोहिंदर सिंह केपी ने अपनी नाराजगी मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड और पंजाब मामलों की पार्टी प्रभारी आशा कुमारी के सामने जाहिर कर दी है। मोहिंदर सिंह केपी अनुसूचित जाति वर्ग के असंतुष्ट नेताओं की बैठक भी बुलाने पर विचार कर रहे है। जालंधर सीट से कांग्रेस ने मौजूदा पार्टी सांसद चौधरी संतोख सिंह को ही टिकट दिया है। चौधरी संतोख सिंह ने भी मोहिंदर सिंह को मनाने का प्रयास किया है लेकिन सफलता नहीं मिली है। कांग्रेस आला कमान ने मोहिंदर सिंह केपी को दिल्ली बुलाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो