scriptसांसद गुरजीत सिंह औजला ने की धान की बुवाई, नौजवानों को दिया ये संदेश | MP Gurjit Singh Aujla sowing paddy gives message to youth | Patrika News
जालंधर

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने की धान की बुवाई, नौजवानों को दिया ये संदेश

किसान भाइयों का हाथ बटाएं, धान की फसल लगाकर अपने पंजाब को फिर से सोने की चिड़िया बनाएं

जालंधरJun 23, 2020 / 06:41 pm

Bhanu Pratap

Gurjit Singh Aujla

Gurjit Singh Aujla sowing paddy in amritsar

अमृतसर। अब तो समझ जाओ पंजाबी नौजवानो। अपना देश अपना ही होता है। अपना काम अपना है। बेगाने शहर में तो झाड़ू भी लगाना पड़ता है और जूठे बर्तन भी मांडने पड़ते हैं। यह कहना है सांसद गुरजीत सिंह औजला का। उन्होंने आज अमृतसर के अजनाला कस्बे में धान की बुवाई की। इसके साथ कोरोना काल में देश-विदेश से खाली होकर पंजाब लौटे नौजवानों को शिक्षा देते हुए उक्त बात कही।
पंजाब में काम की कोई कमी नहीं

उन्होंने किसानों के साथ खेतों में उतर कर धान की बुवाई की। नौजवानों को अपने साथ धान की बुवाई करने के लिए लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर पंजाब का नौजवान चाहे तो उसके लिए पंजाब में काम की कोई कमी नहीं है। उसे विदेशों में जाकर काम करने की जरूरत नहीं है। वह खेतों में आकर किसानों का हाथ बटाएं और पैसा कमाएं।
पंजाब को फिर से सोने की चिड़िया बनाएं
उन्होंने कहा कि आज किसान और जमींदार एक एकड़ जमीन की बिजाई का अच्छा खासा पैसा दे रहे हैं तो फिर बाहर जाकर कमाने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को अपने ही साथियों की जरूरत है। आगे बढ़कर अपने किसान भाइयों का हाथ बटाएं और धान की फसल लगाकर अपने पंजाब को सोने की चिड़िया फिर से बनाएं।

Home / Jalandhar / सांसद गुरजीत सिंह औजला ने की धान की बुवाई, नौजवानों को दिया ये संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो