जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य दिलीप तिवारी ने बताया है कि जब महिलाओं की बायीं आंख फड़क रही होती है तो उनके अपने जीवन में कुछ अच्छा होने वाला होता है या फिर किसी शुभ समाचार का संकेत होता है। अगर लड़कियों की आंख चारों दिशाओं में फड़क रही है तो वह समझ लें कि उसको शादी के योग के संकेत मिल रहे हैं।
वहीं अगर महिलाओं की दायीं आंख फड़क रही है तो समझ जाएं कि उनके जीवन में कुछ अशुभ समाचार के संकेत मिलने वाले हैं। महिलाओं की दायीं आंख फड़कने से उनको जीवन में किसी संकट का आने का संकेत मिलता है।
इसके साथ ही बताया कि अगर पुरुषों की बायीं आंख फड़क रही है तो उनके जीवन में अब मेहनत और कष्टदायी समय नज़दीक आने का संकेत मिलता है। वहीं अगर पुरुषों की दायीं आंख फड़के तो उनको जीवन में किसी शुभ समाचार का संकेत मिलता है।