scriptये तीन नेता भाजपा में हुये शामिल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विरोधी दलों को झटका | Left party three Leaders Join BJP Party Give against Party Shock | Patrika News
जालौन

ये तीन नेता भाजपा में हुये शामिल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विरोधी दलों को झटका

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपने विरोधी दलों को झटका दे दिया है। तीन नेता भाजपा में शामिल हुए।

जालौनOct 23, 2021 / 05:28 pm

Arvind Kumar Verma

ये तीन नेता भाजपा में हुये शामिल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विरोधी दलों को झटका

ये तीन नेता भाजपा में हुये शामिल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विरोधी दलों को झटका

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जालौन. विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए पार्टियां (Political Party) दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में लाने की कवायद कर रहे हैं। वहीं पार्टी से निष्कासित कुछ नेता दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। सभी दल यूपी की सत्ता हथियाने की कवायद में लगे हैं। वहीं विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले ही बीजेपी (BJP) ने अपने विरोधी दलों को एक और झटका दे दिया है। शनिवार को बसपा (BSP Party) से निष्काषित कालपी विधायक रहे छोटे सिंह चौहान ने भाजपा में शामिल का हाथ थाम लिया और वह भाजपा (BJP Join) में सम्मिलित हो गए हैं।
इसी तरह 2017 में माधोगढ़ सीट से बसपा से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहने वाले गिरीश अवस्थी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी पिरौना भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह इन सभी को आज लखनऊ में पार्टी में शामिल कराया है। फिलहाल भाजपा के इस दांव से बसपा और कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

Home / Jalaun / ये तीन नेता भाजपा में हुये शामिल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विरोधी दलों को झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो