scriptMahashivratri 2019 : 4 मार्च को है महाशिवरात्रि का पर्व, इस साल शिव के भक्‍तों के लिए बन रहा विशेष संयोग | Mahashivratri 2019 Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi and Mahatva | Patrika News
जालौन

Mahashivratri 2019 : 4 मार्च को है महाशिवरात्रि का पर्व, इस साल शिव के भक्‍तों के लिए बन रहा विशेष संयोग

Mahashivratri 2019 : हिन्दू धर्म में शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व 4 मार्च दिन सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व पर भगवान शिव के भक्‍तों के लिए विशेष संयोग बन रहा हैं।
 

जालौनMar 04, 2019 / 10:58 am

Neeraj Patel

जालौन. हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह में हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। यूपी के जालौन निवासी ज्योतिषाचार्य दिलीप दुवे ने बताया है कि 2019 में पड़ने वाली महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2019) का पर्व पर भगवान शिव के भक्‍तों के लिए विशेष संयोग बन रहा हैं इसलिए साल 2019 की महाशिवरात्रि के पर्व पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्‍तों का तांता लगा रहेगा।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 4 मार्च दिन सोमवार को सायं 16:28 बजे से आरंभ हो जाएगा।

महाशिवरात्रि का महत्व

ज्योतिषाचार्य दिलीप दुवे ने बताया कि फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि भगवान शिव के भक्‍तों के लिए कुछ ज्‍यादा ही खास होती है। फाल्गुन माह में आने वाली महाशिवरात्रि पर शिव जी और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भगवान शिव के भक्‍तों के लिए यह पर्व सबसे ज्यादा महत्व रखता हैं।

2019 की महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार का महाशिवरात्रि का पर्व दिन सोमवार को है। इसके अलावा महाशिवरात्रि का व्रत नक्षत्र के हिसाब से मंगलवार, 5 मार्च 2019 को रखा जाएगा। इस दिन व्रत रख कर शिव जी की अराधना करने से भक्तों को कई गुना ज्‍यादा पुण्‍य प्राप्‍त होगा। ऐसा माना जाता हैं कि अगर श‍िवल‍िंग पर कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं तो भगवान श‍िव से आसानी से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है।

महाशिवरात्रि पूजा विधि

महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव जी की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। शिव जी पर एक लोटा जल चढ़ाने से ही भगवान इंसान की मुराद पूरी कर देते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्‍त वेलपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने भर से ही आपका बेड़ा पार हो जाएगा।

Home / Jalaun / Mahashivratri 2019 : 4 मार्च को है महाशिवरात्रि का पर्व, इस साल शिव के भक्‍तों के लिए बन रहा विशेष संयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो