जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां पत्नी से भांजे के अफेयर के चलते मामा ने अपनी बहन के बेटे की हत्या कर दी। जब मामा भांजे को फावड़े से काट रहा था उस समय उसकी बेटी ने देख लिया था। बेटी ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हंसी मजाक को लेकर मामा जताता था एतराज मृतक सुनील कुशवाहा(27) औरैया जिले के दौलतपुर गांव का रहने वाला था। मृतक का कुआं खेड़ा गांव में मामा वीर सिंह के घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। कुआं खेड़ा आने के बाद वह अक्सर मामी के पास रुकता था और हंसी मजाक करता था। ये सब मामा को बर्दाश्त नहीं होता था। मामा ने कई बार अपनी पत्नी और सुनील से इस बात को लेकर एतराज भी जताया। लेकिन दोनों ने ही नजरअंदाज कर दिया।
घटना वाली रात फिर किया था मजाक वीर सिंह की बेटी ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की रात सुनील एक बार फिर अपनी मामी के पास आया। वह रात में घर पर ही रुका। सोने से पहले वीर सिंह की पत्नी ने खाना बनाया। तो सभी ने साथ बैठकर खाया। इसी दौरान सुनील एक बार फिर अपनी मामी से मजाक कर रहा था। वीर सिंह को बहुत बुरा लग रहा था।
मामा और भांजे बाहर सोने चले गए खाना खाने के बाद मामा और भांजे घर की के बाहर पड़े तखत पर लेट गए। और मां-बेटी घर के अंदर सो गईं। वीर सिंह ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया था। लगभग एक घंटे तक शांति रही।
आधी रात को सुनाई दी चीख आधी रात बीत जाने के बाद सुनील के चीखने की आवाज आई तो सबकी नींद खुल गई। मामी और उसकी बेटी बचाने के लिए दौड़ीं लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। बीर सिंह फावड़े से सुनील पर हमला कर रहा था।
मामी दीवार फांद कर बचाने पहुंची बाहर से दरवाजा बंद देखकर मामी ने घर की दीवार फांदी और भांजे को बचाने के लिए पहुंची। तब तक सुनील पूरी तरह लहूलुहान हो गया था। मामी और उसकी बेटी ने शोर मचाया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। तब तक आरोपी मामा फरार हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनील को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पकड़ा गया आरोपी मामा रात में फरार हुई वीर सिंह को जालौन पुलिस ने 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ देवेंद्र पचौरी ने बताया है कि आरोपी की बेटी की तहरीर पर बीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या अवैध संबंधों के शक के चलते हुई है।
Hindi News/ Jalaun / मामी से थे भांजे के अवैध संबंध, मामा ने फावड़े से काट डाला, ऐसे हुआ सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा