4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

53 मंदिरों का 32 किमी. का सफर, 41 डिग्री तापमान में झूमते रहे दस हजार श्रद्धालु

परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों से गूंजायमान किए मंदिर
2 min read
Google source verification
Adhikmas Nagar parikram in Jalore city

Adhikmas Nagar parikram in Jalore city

जालोर. बैण्ड की मधुर धुन पर धिरकते श्रद्धालु, मंगल गीत गाती महिलाएं, मंदिर प्रागंण में जयकारे लगाते युवा, जगह-जगह पर श्रद्धालुओं को पानी व शरबत पिलाते विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ता, रथ में बिराजमान साधु संत। ऐसा ही भक्ति से सरोबार नजारा शनिवार को हिन्दू सेवा समिति की ओर आयोजित 12वीं नगर परिक्रमा के दौरान देखने को मिला। नगर परिक्रमा में भक्ति की हिलोर में श्रद्धालु झूमते नजर आए। एक बार के लिए जालोर भक्ति के रंग में रंग गया। मन्दिरों के दर्शन एवं परिक्रमा का आगाज 7.30 बजे सूरजपोल से संत आनन्दनाथ व पुलिस उप अधीक्षक नरेन्द्र कुमार दवे ने गणपति व ध्वजपूजन के साथ किया। इसके बाद संतों के सान्निध्य में नगर परिक्रमा रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करते हुए दोपहर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुमानशाला मंदिर प्रागंण पहुंची। यहां पर भक्ति काय्रक्रम के बाद नगर परिक्रमा रवाना हुई। इस दौरान महंत रणछोड़ भारती, संत प्रेमनाथ, संत मोहननाथ, संत शिवगिरी, संत रमेश गिरी, संत सार्इंनाथ का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतडा़, पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया मौजूद रहे।
इन मंदिरों के किए दर्शन
नगर परिक्रमा जबरनाथ महादेव मन्दिर,रामदेव मन्दिर, महादेव मन्दिर माताजी मन्दिर, जागनाथ महादेव मन्दिर, कालीका मन्दिर, देवनारायण मन्दिर, आशापूर्णा माता मन्दिर, रामदेव मन्दिर, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, पंचवटी हनुमान, भुवनेश्वरी माताजी, मलकेश्वर महादेव, श्रीकृष्ण मन्दिर, भेरूनाथ अखाड़ा, रामदेव मन्दिर, देवेश्वर महादेव, हटिला हनुमान, वैद्यनाथ महादेव मन्दिर, भद्रकाली मन्दिर, गणपति मन्दिर, जागृत हनुमान मन्दिर, शनिश्चर मन्दिर, घनश्याम मन्दिर, कोटेश्वर महादेव, श्रीकृष्ण मन्दिर, श्रीकृष्ण मन्दिर, अर्बुदा माता मन्दिर, राम मन्दिर, चारभुजा मन्दिर, ठाकुरजी मन्दिर, वागेश्वरजी मन्दिर, शिववाड़ी, कान्हड़देव मन्दिर, वीरमदेव मन्दिर, धुणिया मठ, नागणेश्वरी माता मन्दिर, ब्राह्मणी माता मन्दिर, सिद्धि विनायक मन्दिर, माताजी मन्दिर, हल्देश्वर महादेव मन्दिर, हनुमान मन्दिर, माजीसा मन्दिर, कबीर आश्रम होते हुए हनुमानशाला स्कूल पहुंची। यहां भोजन प्रसादी व भजनों की प्रस्तुति के बाद नगर परिक्रमा आखरिया हनुमान, नर्बदेश्वर महादेव, चामुण्डा माता मन्दिर, मण्डलेश्वर महादेव, माताजी मन्दिर से नन्दीश्वर द्वीप तीर्थ, नगर रक्षक हनुमानजी मन्दिर (नगर परिषद) होते हुए शाम सूरजपोल स्थित सत्यनारायण मन्दिर पहुंची। यहां आरती व प्रसाद वितरण के बाद समापन हुआ।
युवाओं ने संभाली व्यवस्था
नगर परिक्रमा के दौरान शहर के विभिन्न जगहों पर स्वयं सेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर जल, शरबत, फल की व्यवस्था की गई। हिन्दू सेवा समिति के प्रवीणसिंह नाथावत, कन्हैयालाल माली, स्नेहलता दवे, तारा राव, निशू कंवर, भरत टांक, छगन माली, योगेश दवे, नितेश भटनागर, राजेन्द्रसिंह, अमृत पूरी, सुभाष राव, विकास राजपुरोहित, दिनेश गोहिल व सुरेश सोलंकी सहित शहर के युवाओं ने व्यवस्था संभाली।
दानदाताओं का किया सम्मान
विभिन्न संस्थाओं व दानदाताओं का समिति की ओर से स्वागत किया गया। समिति के अम्बालाल व्यास ने बताया माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष संजय जैथलिया, लखारा समाज के अध्यक्ष रमन लखारा, श्री यादे सेवा संस्थान के किशोर कुमावत, भावेश दाधीच, पारस माली व ओमप्रकाश माली सहित कई दानदाताओं को सम्मानित किया गया।
इनका रहा सहयोग
भवानीसिंह राठौड़, नैनाराम लोहार, हीरालाल शर्मा, माणक गट्टानी, समेलाराम माली, मिठालाल वैष्णव, मोहनलाल लोहार, दामोदर भूतड़ा, मदनलाल माली, अनिल, भानाराम खत्री, अर्जुनपुरी, हनुमानप्रसाद सैन, कैलाश लखारा, देवेन्द्र शर्मा, मनीष गुप्ता सहित कई जने मौजूद थे।