scriptआकोली हरिण शिकार प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार | Another arrested in Akoli deer hunting case | Patrika News
जालोर

आकोली हरिण शिकार प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

www.patrika.com/rajasthan-news

जालोरSep 12, 2019 / 11:25 am

Dharmendra Kumar Ramawat

आकोली हरिण शिकार प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

आकोली हरिण शिकार प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

चितलवाना. क्षेत्र के आकोली गांव में हरिण शिकार के मामले में वन विभाग की ओर से एक ओर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलव है कि आकोली गांव में खेतों में विचरण करने वाले हरिण का शिकार कर मांस को पकाकर खाने के मामले में वन विभाग ने मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अजयसिंह उर्फ अर्जुनसिंह पुत्र अनोपसिंह राजपूत को वन विभाग की टीम से बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
एक पहले हो चुका गिरफ्तार
आकोली हरिण शिकार प्रकरण में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मिश्रीराम पुत्र हरूराम भील को पूर्व में गिरफ्तार कर वन विभाग की टीम को सौंपा था। जिसके बाद वन विभाग ने उसे न्यायालय में पेश किया था। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
इनका कहना…
वन विभाग की टीम ने आकोली में हरिण शिकार प्रकरण में आरोपी अर्जुनसिंह को गिरफ्तार किया है। अब तक दो ही आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि मामले में अन्य कई आरोपी शामिल हैं। मामले में ढिलाई बरतने पर वन्य जीव प्रेमी आंदोलन करेंगे।
– पीराराम धायल, प्रदेश महामंत्री, वन्यजीव रक्षा संस्थान

Home / Jalore / आकोली हरिण शिकार प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो