scriptATHLETICS: दो सौ मीटर दौड़ में जालोर की ‘चांदीÓ, दरिया ने जीता पदक | in two hundred meter race, Dariya won silver medal | Patrika News
जालोर

ATHLETICS: दो सौ मीटर दौड़ में जालोर की ‘चांदीÓ, दरिया ने जीता पदक

www.patrika.com/rajasthan-news

जालोरOct 15, 2019 / 07:35 pm

Jitesh kumar Rawal

ATHLETICS: दो सौ मीटर दौड़ में जालोर की 'चांदीÓ, दरिया ने जीता पदक

ATHLETICS: दो सौ मीटर दौड़ में जालोर की ‘चांदीÓ, दरिया ने जीता पदक

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स 19 वर्ष छात्रा वर्ग प्रतियोगिता


जालोर/नारणावास. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर जिले की बालिकाएं नाम रोशन कर रही हैं। नागौर में आयोजित 64 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स 19 वर्ष छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में राबाउमावि रानीवाड़ा कल्ला की दरिया कुमारी देवासी ने दो सौ मीटर दौड़ में सिल्वर मैडल हासिल किया है।
रानीवाड़ा कल्ला के शारीरिक शिक्षक कोच सूरजपाल सिंह देवड़ा ने इस एथलीट को नियमित अभ्यास करवा कर तैयारी करवाई। कोच रमेश कुमार चौधरी ने बताया कि जालोर टीम राज्य स्तर पर जलवा दिखा रही है। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का हो रहा है। इससे खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। दलनायक शंकर सिंह रुडला, टीम प्रभारी शाबाना प्रवीण व सुनीता घोष एवं मैडल जीतने वाली एथलीट दरिया कुमारी का खेल प्रेमियों ने आभार जताया। शारीरिक शिक्षक संघ सचिव चंदनसिंह चंपावत, प्रारंभिक शिक्षा के खेल प्रभारी गणपतसिंह मंडलावत, नया नारणावास के शारीरिक शिक्षक रूपसिंह राठौड़, जय नारायण परिहार, अर्जुनसिंह देलदरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

यहां खेल मैदान तक नहीं
जिस विद्यालय की एथलीट दरिया ने दो सौ मीटर दौड़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है उसके स्कूल में खेल मैदान तक नहीं है। इसके बावजूद उसने बेहतर प्रयास किए। स्कूल में खेल मैदान के लिए जगह आवंटित हो तो और बेहतर परिणाम आ सकते हैं।

Home / Jalore / ATHLETICS: दो सौ मीटर दौड़ में जालोर की ‘चांदीÓ, दरिया ने जीता पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो