scriptजालोर में शान से मनाया स्वतंत्रता दिवस, किले पर भी फहराया तिरंगा | independence day at jalore 2019 | Patrika News
जालोर

जालोर में शान से मनाया स्वतंत्रता दिवस, किले पर भी फहराया तिरंगा

– रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह, उमंग और जोश के साथ जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

जालोरAug 15, 2019 / 12:04 pm

Khushal Singh Bati

jalore

– रिमझिम फुहारों के बीच उत्साह, उमंग और जोश के साथ जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

जालोर. शहर समेत जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह का आयोजन स्टेडियम मैदान में किया गया। इस मौके स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालयों सहित निजी संस्थानों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं शहर के ऐतिहासिक स्वर्णगिरी दुर्ग पर भी व्यापार मंडल की ओर से इस बार ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यालय पर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री विश्नोई ने परेड का निरीक्षण करने के साथ परेड में मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद शहर की विभिन्न राजकीय गैर राजकीय विद्यालयों के छात्रा-छात्राओं की ओर से व्यायाम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी गई। साथ ही स्काउट के छात्रा-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पिरामिडों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ५८ जनों का प्रशस्ति पत्र स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। मुख्य समारोह से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर महेंद्र सोनी ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह एसपी हिम्मत अभिलाष ने एसपी ऑफिस में ध्वजारोहण किया।
दी रंगारंग प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यायाम प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर जोश का संचार किया।
ये रहे समारोह में मौजूद
मुख्य समारोह में कलक्टर महेंद्र सोनी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, एसपी हिम्मत अभिलाष, पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, उप सभापति मंजू सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष मिश्रीमल गहलोत, पूर्व निशक्जन आयोग के आयुक्त धन्नाराम पुरोहित समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो