scriptअस्पताल संचालकों को दिए अपडेट रहने के निर्देश | Instructions given to hospital operators to stay updated | Patrika News
जालोर

अस्पताल संचालकों को दिए अपडेट रहने के निर्देश

www.patrika.com/rajasthan-news

जालोरOct 02, 2019 / 03:56 pm

Jitesh kumar Rawal

अस्पताल संचालकों को दिए अपडेट रहने के निर्देश

अस्पताल संचालकों को दिए अपडेट रहने के निर्देश

आरएनटीसीपी कार्यक्रम के तहत सांचौर खण्ड के निजी चिकित्सालयों की विजिट


जालोर. आरएनटीसीपी कार्यक्रम के तहत सांचौर खण्ड के निजी चिकित्सालयों की विजिट की गई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेशकुमार ने बताया कि जिले में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपचारित क्षय रोगियों को निक्षय पोर्टल में अपडेट करवाना अनिवार्य है। अस्पताल संचालकों को इसकी जानकारी दी गई। जिला पीपीएम समन्वयक इमरान बेग ने बताया कि सांचौर खंड के निजी चिकित्सालय भ्रमण कर उपचारित क्षय रोगीयों की सूचना नियत समय में निक्षय पोर्टल में अपडेट करने की जानकारी दी गई। साथ ही समस्त टीबी रोगी की एचआईवी, डाईबीटीज जांच की सूचना एवं निक्षय पोषण योजना के तहत दी जाने वाली पोषण राषि हेतु क्षय रोगी की बैंक संबधित सूचनाओं को निक्षय पोर्टल में अपडेट करने की जानकारी दी गई। सीबीनाट से जांच करवाने पर चर्चा की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांचौर में स्थापित जीन एक्सपर्ट मशीन पर जानकारी दी। एसटीएस अटल बिहारी मीणा, एसटीएलएस सूरज कुमार मौजूद थे।
तम्बाकू सेवन के दुष्परिणाम पर दी जानकारी
जालोर. राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत भीनमाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव पर जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम समन्वयक सतीष चन्द्र गुप्ता ने तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव पर बताया। तम्बाकू पदार्थों को छुड़वाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों पर बताया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Home / Jalore / अस्पताल संचालकों को दिए अपडेट रहने के निर्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो