scriptएक ही दिन में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, लू गायब | Mercury rolled up to 7 degrees in a single day, Lu disappears | Patrika News
जालोर

एक ही दिन में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, लू गायब

www.patrijka.com/rajasthan.news

जालोरJun 14, 2019 / 12:19 pm

Jitesh kumar Rawal

jalore#weather

एक ही दिन में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, लू गायब

मौसम के करवट बदलने से लोग हर्षाए, गर्मी से राहत , जिलेभर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश


जालोर. मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। एक ही दिन में पारा सात डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम खुशगवार होने से लोग हर्षित है। गुरुवार को जिलेभर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। कई जगह रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौस्म में बदलाव आने से लोगों को भीषण गर्मी व लू से निजात मिल गई है। हालांकि उमस गहराने से लोग पसीने से तरबतर रहे, लेकिन भीषण गर्मी का दौर थम चुका है। सूर्यदेव दिनभर बादलों की ओट में रहे। इससे धूप नदारद रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अभी खुशगवार ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार हवा चलने का अनुमान है। इससे जालोर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर समेत अन्य जिले प्रभावित रहेंगे। तेज रफ्तार हवा के साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी व मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गई है। लिहाजा आगामी दिनों में भी मौसम के मिजाज लगातार खुशगवार बने रहने की उम्मीद है।
भीनमाल. क्षेत्र में बुधवार देर रात अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। तेज अंधड़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रात 10 बजे अंधड़ का दौर शुरू हुआ, जो रात करीब 12 बजे तक जारी रहा। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से मौसम में ठण्डक घुल गई। तेज अंधड़ की वजह से पेड़ों की टहनिया गिर गई। कई जगह रास्ते भी अवरुद्ध हुए। सड़कों पर जगह-जगह कांटे बिखर गए। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज अंधड़ की वजह से शहर में भी दो घंटे तक व क्षेत्र में रात भर बिजली गुल रही।
रानीवाड़ा. बुधवार शाम तेज आंधी एवं बिजली चमकती रही। तेज आंधी चली और शाम होते होते तेज हवा के साथ कहीं बारिश हुई, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी। पुरण गांव के रोड पर नीम का पेड़ गिरने के साथ विद्युत तार टूट गया, जिससे रात भर विद्युतापूर्ति ठप रही।

Home / Jalore / एक ही दिन में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, लू गायब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो