scriptजोरों पर चल रही शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां, सज-संवर रहे शक्ति मंदिर | Navratri Mahotsav in Jalore district | Patrika News
जालोर

जोरों पर चल रही शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां, सज-संवर रहे शक्ति मंदिर

कस्बे समेत क्षेत्र केे गांवों में इन दिनों जोरों पर चल रही शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां

जालोरOct 09, 2018 / 10:57 am

Dharmendra Kumar Ramawat

Navratri Mahotsav

जोरों पर चल रही शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां, सज-संवर रहे शक्ति मंदिर

जालोर. जिला मुख्यालय समेत जिले भर में क्षेत्र में बुधवार से शारदीय नवरात्र का आगाज़ होगा। जिले के आशापुरा माता मंदिर, चामुण्डा माता मंदिर व सुंधा माता मंदिर सहित माता के मंदिरों में बुधवार को विधवत रूप से घट स्थापना की जाएगी। वहीं नवरात्र को लेकर देवी के मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर गरबा स्थलों की सजावट की गई है। शहर के हनुमान नगर कॉलोनी, चामुण्डा माता मंदिर, सिंधी कॉलोनी व आशापूर्णा कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर गरबा होंगे।
आहोर. कस्बे समेत क्षेत्र के गांवों में इन दिनों शक्ति की उपासना के पर्व शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बुधवार को शक्ति मंदिरों में घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव का धूमधाम से आगाज होगा। महोत्सव के दौरान जहां श्रद्धालु शक्ति की उपासना करेंगे।वहीं शक्ति मंदिरों में गरबों का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर शक्ति मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। आयोजक मंडल के सदस्यों समेत ग्रामीण महोत्सव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे हुए है। कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में सुरेश्वर नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र महोत्सव का धूमधाम से आयोजन होगा। जिसके तहत नौ दिनों तक गरबों व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा तथा दसवेंं दिन रावण दहन तथा गरबों का आयोजन होगा। महोत्सव में स्थानीय मंडलों के युवक-युवतियों की ओर से डांडिया नृत्य, देवी-देवताओं की झांकियों, धार्मिक नाटक मंचन समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। महोत्सव को लेकर चामुंडा माता मंदिर, महोत्सव स्थल चामुंडा चौक को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। महोत्सव स्थल पर लोगों के मनोरंंजन के लिए नाना प्रकार के झूले लगे चुके है। महोत्सव स्थल को आकर्षक रोशनी, फूल मालाओं, तोरण, प्रवेश द्वार, लाइटिंग, पांडाल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। आयोजक मंडल के अध्यक्ष देवीलाल छीपा ने बताया कि चामुंडा चौक स्थित महोत्सव स्थल पर शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी वहीं रात्रि आठ बजे लेटा-भैंसवाड़ा महंत रणछोड़भारती महाराज, सुरेश्वर महादेव मंदिर पांडगरा के महंत पर्बतगिरी महाराज व कस्बे के वड़वेश्वर महादेव मंदिर के महंत सुन्दरपुरी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि कस्बे के महिपालसिंह चम्पावत की ओर से महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

शारदीय नवरात्र कल से
बागोड़ा. उपखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र में बुधवार से शारदीय नवरात्र का आगाज होगा। नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। गरबा स्थलों की सजावट की गई है। कस्बे के पुलिस थाना के सामने शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर चामुंडा माता मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। इसी तरह नयाखेड़ा मे आशापुरा माता मंदिर व गरबा आयोजन स्थल को नया लुक देने में कारीगर लगे हुए है। नवरात्रि पर्व बुधवार से आरंभ होने से रात्रि में गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इस साल चामुंडा गरबा नृत्य के दौरान सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ाई करने वाली 15 साल से कम उम्र की बालिकाओं को उनकी इच्छा से डांडिया नृत्य की प्रस्तुति देने की मंडल ने घोषणा की है।

Home / Jalore / जोरों पर चल रही शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां, सज-संवर रहे शक्ति मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो