scriptजालोर-बागरा फोरलेन प्रोजेक्ट: पेड़ों की कटाई मामले में नए सर्कुलर पर एनजीटी का स्थगन | NGT postpones new circular in tree cutting case | Patrika News
जालोर

जालोर-बागरा फोरलेन प्रोजेक्ट: पेड़ों की कटाई मामले में नए सर्कुलर पर एनजीटी का स्थगन

स्थिति साफ नहीं होने से 5 माह से रुका प्रोजेक्ट – जालोर-बागरा फोरलेन प्रोजेक्ट में होनी है पेड़ों ंकी कटाई

जालोरMar 18, 2024 / 10:31 pm

Manish kumar Panwar

जालोर-बागरा फोरलेन प्रोजेक्ट: पेड़ों की कटाई मामले में नए सर्कुलर पर एनजीटी का स्थगन

जालोर-बागरा फोरलेन प्रोजेक्ट: पेड़ों की कटाई मामले में नए सर्कुलर पर एनजीटी का स्थगन

जालोर. जालोर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शुमार जालोर-बागरा फोरलेन प्रोजेक्ट करीब पांच माह से बंद पड़ा है। टू लेन से फोरलेन में क्रमोन्नत होने वाले इस रोड पर करीब 800 पेड़ों की कटाई होनी है। पेड़ों की कटाई को 9 जून 2023 को जारी नए सर्कुलर पर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की ओर से स्थगन (स्टे) जारी करने से यह स्थिति बन रही है। इस सडक़ के निर्माण के दौरान होने वाली पेड़ों की कटाई के मामले में स्थानीय वन विभाग स्तर से तीन बार मुख्यालय स्तर पर पत्र व्यवहार किया जा चुका है। लेकिन अब तक मागदर्शन प्राप्त नहीं हुआ है। इस मामले में स्थानीय अधिकारियों का कहन है कि सरकार मामले में हस्तक्षेप करते हुए सर्कुलर को बदले या नए सर्कुलर को व्यवहारिक बनाते हुए प्रभावी करे तो समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है।
ट्रेफिक लोड ज्यादा इसलिए घोषित हुआ

53.22 करोड़ रुपए इस रोड के लिए जारी हुए और इस कार्य के लिए 4 अगस्त 2023 को वर्कओर्डर जारी हुए। यह काम 3 जुलाई 2024 को पूरा करना है। पेड़ों की कटाई के लिए मार्गदशन नहीं मिलने से यह काम देरी से पूरा होगा।
यह था पुराना सर्कुलर

पेड़ कटवाने के बाद यूजर एजेंसी को फोरेस्ट को सुपुर्द करने होते थे। संबंधित रोड के हिस्से में पेड़ों को कटवाने के लिए प्रति हैक्टेयर कटने वाले पेड़ों का दोगुना भुगतना जमा करवाना होता था। नया सर्कुलर: विभाग ही कटाई करेगा नए सर्कुलर के अनुसार वन विभाग ही पेड़ कटाई करवाएगा और यूजर एजेंसी को कोई राशि जमा नहीं करवानी होगी। पर्यावरण प्रेमियों ने इस आदेश पर आपत्ति उठाई। जिस पर एनजीटी ने इस सर्कुलर पर स्टे जारी कर दिया।
अब दिक्कत क्या

वर्तमान में पुराना सर्कुलर प्रभावी नहीं हो सकता और नए पर स्टे है। विभागीय स्तर पर प्रोजेक्ट की क्रियान्विति लिए पत्र व्यवहार किया जा रहा है। इस पूरे मामले में सरकार के स्तर पर ही नए सर्कुलर का व्यवहारिक रूप देने पर प्रोजेक्ट में आ रही अड़चन दूर हो सेगी। सरकार नए सर्कुलर को विड्रॉ करवाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए तो भी समस्या का समाधान संभव।
ट्री-ट्रांसलोकेट करें तो भी बेहतर

सडक़ निर्माण कार्य अभी रुका हुआ है। देश में कई हिस्सों में और विदेशों में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई नहीं होती, जहां तक संभव होता है पेड़ों को ट्रांसलोकेट किया जाता है। इस मामले में भी पेड़ों को ट्रांसलोकेट किया जाए तो भी बेहतर विकल्प हो सकता है।
इनका कहना

फोरलेन प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई के मामले में उच्चाधिकारियों को पत्रव्यवहार किया गया है। मामले में मार्गदर्शन मांगा गया है। – देवेंद्रसिंह भाटी, डीएफओ, जालोर

Home / Jalore / जालोर-बागरा फोरलेन प्रोजेक्ट: पेड़ों की कटाई मामले में नए सर्कुलर पर एनजीटी का स्थगन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो