जालोर

Public Holiday : 26 अप्रेल को मनरेगा श्रमिकों को देय होगा संवैतनिक अवकाश

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत राजस्थान में दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रेल को होगी। वोटिंग के दिन राजस्थान की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के कामगारों सहित मनरेगा श्रमिकों को भी सवैतनिक अवकाश मिलेगा।

जालोरApr 23, 2024 / 05:56 pm

Sanjay Kumar Srivastava

26 अप्रेल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव शुरू हो गए हैं। पहले चरण के बाद राजस्थान में दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रेल को होगी। राजस्थान में दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वोटिंग के दिन राजस्थान की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 26 अप्रेल को मतदान दिवस पर महात्मा गांधी नरेगा कार्यों का अवकाश रहेगा तथा मनरेगा श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश देय होगा। जिला परिषद जालोर के मुख्य कार्यकारी अधिकार एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक जवाहर चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के घोषित लोकसभा आम चुनाव 2024 के कार्यक्रमानुसार द्वितीय चरण में जालोर जिले में 26 अप्रेल, 2024 (शुक्रवार) को मतदान होगा।

मनरेगा श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश देय

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में धारा 135 ख में प्रदत्त निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत जिले में मतदान दिवस 26 अप्रेल, 2024 को मनरेगा श्रमिकों को संवैतनिक अवकाश देय होगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jalore / Public Holiday : 26 अप्रेल को मनरेगा श्रमिकों को देय होगा संवैतनिक अवकाश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.