scriptरेल बजट: जिले को नहीं मिली एक भी नई ट्रेन | Rail Budget: The district received a new train | Patrika News
जालोर

रेल बजट: जिले को नहीं मिली एक भी नई ट्रेन

भारतीय रेल बजट 2016-17 गुरुवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु की ओर
से पेश किया गया। बजट शुरू होने से लेकर अंत तक जिले के जनप्रतिनिधियों और
प्रवासियों की निगाहें

जालोरFeb 25, 2016 / 11:39 pm

शंकर शर्मा

Jalore news

Jalore news

जालोर. भारतीय रेल बजट 2016-17 गुरुवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु की ओर से पेश किया गया। बजट शुरू होने से लेकर अंत तक जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रवासियों की निगाहें इस पर गढ़ी रही, लेकिन बजट पूरा होने तक जालोर के लिए एक भी नई ट्रेन की घोषणा नहीं होने से निराशा हाथ लगी। रेल बजट को युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों और सीनियर सिटीजन ने संतुलित बताते हुए इससे रेल सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई है।

सभी का कहना था कि इस बजट में नई ट्रेनें तो नहीं मिली, लेकिन मौजूदा समय में जालोर से गुजरने वाली पैसेंजर और लम्बी दूरी की गाडिय़ों को व्यवस्थित चलाया जाता है तो इससे रेल यात्रा सुगम हो सकेगी। इसी तरह गुजरात, तमिलनाडू़, कर्नाटक और महाराष्ट्र में निवास कर रहे जिले के प्रवासियों ने बजट में यात्री व माल भाड़े में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने को बेहतर बताया। जबकि दक्षिण भारत से जुड़ाव के लिए किसी तरह की घोषणा नहीं होने से निराशा भी जाहिर की है।

नई लाइनों की घोषणा नहीं
विजन 2020 के तहत जालोर से फालना तक 72 किमी लम्बे रूट को शामिल किया गया और इसके लिए वर्ष 2000, 2001 व 2012-13 में यानी तीन बार सर्वे हो चुके हैं। इसी तरह सिरोही-मारवाड़, बागरा-पिंडवाड़ा नए रूट के लिए सर्वे भी दो बार सर्वे किया जा चुका है। इस बजट में इसके लिए भी किसी तरह की घोषणाएं नहीं हुईं। जिलेवासियों का कहना है कि अगर इन नई लाइनों के लिए बजट में कोई घोषणा होती तो जिलेवासियों को इससे काफी फादया होता। इस बजट में इसकी वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद थी।

अब कनेक्टिविटी पर उम्मीद
समदड़ी-भीलड़ी रेल खण्ड पर मौजूदा समय में चल रही टे्रनों को व्यवस्थित तौर पर नहीं चलाए जाने से अन्य राज्यों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को कनेक्टिविटी नहीं मिल पा रही है। जिले के कई लोग अन्य राज्यों में व्यवसायरत हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लम्बे समय से इस बारे में संगठनों की ओर से मांग भी की जा रही है। बजट में नई ट्रेनें नहीं मिलने के बाद अब लोगों को यहां से गुजरने वाली एवं जालोर से जुड़ाव रखने वाली अन्य रेलगाडिय़ों को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने की उम्मीद है।

वृद्धों के लिए अच्छा
 रेलवे में अक्सर आरक्षण के दौरान अप्पर बर्थ मिलने से सीनियर सिटिजन्स को परेशानी होती थी, लेकि प्रत्येक टे्रन में 120 लोअर बर्थ के आरक्षण की सुविधा से सहुलियत होगी। देवीलाल प्रजापत, सीनियर सिटीजन

नहीं बढ़ेगी लागत
बजट में यात्री किराए के साथ साथ माल भाड़े में भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने से व्यवसायियों को ट्रांसपोर्टेशन में राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद है। रणछोडऱाम, व्यवसायी

भर्ती प्रक्रिया में होगा सुधार
रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती पक्रिया को ऑन लाइन शुरू करने से बेरोजगारों को फायदा मिलेगा। इससे फर्जीवाड़े की आशंका नहीं रहेगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में सुधार होगा। महेंद्र चौधरी, युवा

सुरक्षा के लिहाज से अच्छा
रेल बजट में जालोर को नई ट्रेन नहीं मिलना बुरा है, लेकिन महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन सुविधा व आरक्षण की सुविधा की घोषणा अच्छी है। सुविधाएं बढ़ाना भी अच्छा कदम। कोसर खोखर

मिलेगी सुविधा
रेलवे स्टेशन पर व्हील चेयर और शौचालय की सुविधा को बेहतर बनाने की घोषणा अच्छी है। इससे दिव्यांगों को सहुलियत हो सकेगी। इससे पहले सबसे बड़ी परेशानी यही रहती थी। रमेश सोनी, दिव्यांग

स्पीड बढऩे से मिलेगा फायदा
पैसेंजर व लम्बी दूरी की गाडिय़ों की स्पीड बढ़ाने का प्रस्ताव अच्छा है। यात्री व माल भाड़े में भी किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने से राहत मिलेगी, लेकिन दक्षिण भारत के जुड़ाव भी जरूरी था। कांतिलाल परमार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो