scriptफर्जी मतदाता होने का विरोध जताया तो भाग गया युवक | The youth ran away after protesting against being a fake voter | Patrika News
जालोर

फर्जी मतदाता होने का विरोध जताया तो भाग गया युवक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जालोरNov 16, 2019 / 11:49 am

Nain Singh Rajpurohit

The youth ran away after protesting against being a fake voter

The youth ran away after protesting against being a fake voter

जालोर. नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय पर वार्ड संख्या 26 के बूथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामदेव कोलोनी पर मतदान के दौरान एक युवक के फर्जी मतदाता होने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने विरोध जताया।
मतदान के दौरान एक युवक के नाम व उसकी पहचान को लेकर संशय होने पर कांग्रेस प्रत्याशी कालूराम ने विरोध जताया। इस पर मतदान करने आया युवक दीवार की तरफ भाग गया। मतदान केन्द्र से युवक के भागने पर पुलिस ने भी उसका पीछा किया व उसे दीवार फांदते पकड़ लिया। उसके बाद उसे मतदान केंद्र पर लेकर आए। जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने पहचान पर्ची व उसे पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद उस युवक को बूथ से रवाना कर दिया गया। फर्जी मतदान की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक जयदेव सियाग भी मौके पर पहुंचे। वहीं तहसीलदार भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान केंद्र परिसर के गेट व दो सौ मीटर की परिधि में खड़े लोगों को वहां से हटा दिया गया। इस वार्ड में 1074 मतदाता है।
गौरतलब है कि शनिवार को जालोर नगरपरिषद में 39 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। 36 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सवेरे सात बजे शुरू हो गया था। जो शाम सात बजे तक होगा। जालोर नगरपरिषद में 39 वार्डों के लिए 148 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे है। जालोर नगरपरिषद क्षेत्र के 39 वार्डो में कुल 36 हजार 525 मतदाताओं में 18 हजार 947 पुरूष, 17 हजार 577 महिला व 1 ट्रांसजेण्डर मतदाता हैं।
जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड सं. 27 में सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका हैं। जालोर नगरपरिषद क्षेत्रमें कुल वोटर्स 37363 हैं। इनमें से पुरुष 19 हजार 502 व महिला मतदाता 17 हजार 860 हैं। जबकि वार्ड 3 से 1 ट्रांसजेंडर मतदाता भी है। यहां कुल 39 वार्डों में पार्षद के लिए शुक्रवार को चुनाव होंगे। जबकि भीनमाल में कुल 31 हजार 902 मतदाताओं में पुरुष 16 हजार 735 व महिला वोटर 15 हजार 167 हैं।

Home / Jalore / फर्जी मतदाता होने का विरोध जताया तो भाग गया युवक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो