script2018 में टूटा पांच सालों का रिकार्ड,इतने श्रद्धालुओं ने टेका वैष्णो देवी के दरबार में मत्था | 85.80 lakh devotees reached vaishno devi temple in 2018 | Patrika News
जम्मू

2018 में टूटा पांच सालों का रिकार्ड,इतने श्रद्धालुओं ने टेका वैष्णो देवी के दरबार में मत्था

इसी वर्ष 24 दिसंबर से शुरू हुई पैसेंजर केबल कार से अब तक करीब 40 हजार श्रद्धालु भैरो मंदिर पहुंचे…

जम्मूJan 02, 2019 / 10:25 pm

Prateek

(जम्मू): बीतें वर्ष मे रिकॉर्ड 86 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिकूट पर्वत पर स्थित वैष्णो देवी दरबार पहुंच कर माता रानी चरणों में हाजिरी लगाई। आलम यह था कि कटड़ा में दर्शनी द्वार और भवन पर श्रद्धालु एक से दो किलोमीटर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। सिर्फ 31 दिसंबर तक 43,123 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। पूरे वर्ष की बात करें तो 2018 में करीब 85.80 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की। अधिकारियों ने मुताबिक यहे आँकड़ा पिछले पांच वर्षों में सब से अधिक तीर्थयात्री आने का है।


वैष्णो देवी मंदिर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह के अनुसार इस साल की 31 दिसंबर की मध्यरात्रि तक लगभग 86 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए और यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।


जनवरी 2018 से दिसंबर तक यह रही तीर्थयात्रियों की संख्या

सिमरनदीप ने कहा की कुल 85,86541 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इससे पहले पिछले साल (2017) 81.78 लाख तीर्थयात्रियों आए थे। जनवरी 2018 में 5,45,945 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। फरवरी में 3,43,162, मार्च में 7,96,852, अप्रैल में 7,28,666, मई में 9,44,614, जून में 11,61,329,जुलाई में 7,48,713, अगस्त में 6,90,646, सितंबर में 6,80,373, अक्टूबर में 7,99,596, नवंबर में 6,03,160 और दिसंबर में 5,50,369।


वर्ष 1986 में श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के उपरांत साल दर साल तीर्थयात्रियों की यात्रा में उल्लेखनीय बढ़ोतरी जारी रही। वर्ष 1986 में जब बोर्ड ने प्रबंधन संभाला तब पूरे वर्ष में मात्र 13.96 लाख श्रद्धालु ही मां के दरबार पहुंचे थे। वर्ष 2000 में पहली बार श्रद्धालु का आंकड़ा 50 लाख की संख्या को पार कर गया। बर्ष 2000 में 52.17 लाख, वर्ष 2012 में पहली बार 104.95 लाख श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे। इसी तरह वर्ष 2012 में पहली बार वैष्णो देवी यात्रा का आंकड़ा एक करोड़ की संख्या को पार कर गया। उसके उपरांत साल दर साल देश के साथ ही राज्य में घटित विभिन्न घटनाओं के कारण यात्रा में गिरावट आना शुरू हो गई। वर्ष 2017 में 81.78 लाख श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे।

 

पांच वर्ष के उपरांत वर्ष 2018 में 85.80 लाख श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। इसी वर्ष 24 दिसंबर से शुरू हुई पैसेंजर केबल कार से अब तक करीब 40 हजार श्रद्धालु भैरो मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मात्र तीन मिनट में वैष्णो देवी मंदिर से भैरो घाटी पहुंच रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो