scriptअमरनाथ यात्रियों के उत्साह ने पार कराया ढाई लाख का आंकड़ा | Amarnath yatra Today: Baba Barfani Viewed By 2.5 Lakhs On 21st day | Patrika News
जम्मू

अमरनाथ यात्रियों के उत्साह ने पार कराया ढाई लाख का आंकड़ा

Amarnath yatra 2019: अमरनाथ यात्रा पर इस वर्ष 21वें दिन अब तक 2 लाख 65 हजार तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए ।

जम्मूJul 21, 2019 / 08:09 pm

Brijesh Singh

amarnath cave

अमरनाथ यात्रियों के उत्साह ने पार कराया ढाई लाख का आंकड़ा

(जम्मू, योगेश)। आतंकी वारदातों की तमाम आशंकाओं को झुठलाते हुए श्रद्धालुओं ने इस बार भी बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी ( Baba Barfani ) के दर्शन किए। मिले आंकड़ों के अनुसार अमरनाथ यात्रा ( Amarnath yatra ) ने अब तक इस वर्ष 21वें दिन ढाई लाख का आंकड़ा पर कर लिया है। अब तक लगभग 2 लाख 65 हजार तीर्थ यात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बाबा के दरबार में हाजिरी देने के लिए देशभर से रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रियों का अभी तक मौसम ने साथ दिया है। यात्रा को छिटपुट कुछ समय के लिए रोकने के अलावा कोई बड़ी बाधा नहीं आई है।

 

1137 महिलाओं सहित 4158 तीर्थयात्री आगे बढ़े

अधिकारियों ने कहा कि 21वें दिन 1137 महिलाओं और 260 साधुओं सहित 4158 तीर्थयात्रियों को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से छोड़ा गया। पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। इस साल यात्रा नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। कश्मीर में शांतिपूर्ण हालात और मौसम के अनुकूल रहने से यात्रा में अब तक कोई खास अड़चन नहीं आई है। लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर में मानसून सक्रिय होने के बावजूद अब तक मौसम ने पूरा साथ दिया है। शहर के विभिन्न पंजीकरण काउंटरों पर ऑन स्पाट पंजीकरण ( On Spot Registration ) के लिए यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है।

 

विपरीत परिस्थितियों में भी उत्साह दूना

काबिलेगौर है कि बाबा अमरनाथ की गुफा ( Amarnath Cave ) काफी ऊंचाई पर स्थित है, इस कारण इसे दुर्गम यात्रा भी माना जाता है। यही वजह है कि यात्रा पर जाने वालों का न सिर्फ मेडिकल परीक्षण होता है, बल्कि उनकी यह क्षमता भी जांची जाती है कि कहीं उन्हें सांस संबंधी कोई बीमारी तो नहीं। हालांकि इतनी सख्त मेडिकल चेकिंग के बाद भी कई बार ऐसा होता है कि श्रद्धालुओं में से कुछ एक की तबीयत बिगड़ने लगती है और कुछ मामलों में तो लोगों की हृदयगति रुकने की भी खबरें आईं। हालांकि इस साल यह संख्या अपेक्षाकृत कम बताई जा रही है।

Home / Jammu / अमरनाथ यात्रियों के उत्साह ने पार कराया ढाई लाख का आंकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो