scriptहिन्दू-मुस्लिम ने साथ निकाली सद्भाव रैली, क्षेत्रिय दलों पर CAA विरोध में लोगों को उकसाने का लगाया आरोप | CAA Protest Live Updates: Hindu Muslim Combined Rally In CAA Support | Patrika News
जम्मू

हिन्दू-मुस्लिम ने साथ निकाली सद्भाव रैली, क्षेत्रिय दलों पर CAA विरोध में लोगों को उकसाने का लगाया आरोप

CAA Protest Live Updates: फ्रंट कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय राजनीतिक पार्टी पर (CAA Protest In Delhi ) जामिया मिल्लिया इस्लामिया के (CAA Support) पास संशोधित नागरिकता कानून (CAA Protest) के (NRC Protest) विरोध में बीते रविवार को हुई हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया…

जम्मूDec 21, 2019 / 09:33 pm

Prateek

हिन्दू-मुस्लिम ने साथ निकाली सद्भाव रैली, क्षेत्रिय दलों पर CAA विरोध में लोगों को उकसाने का लगाया आरोप

हिन्दू-मुस्लिम ने साथ निकाली सद्भाव रैली, क्षेत्रिय दलों पर CAA विरोध में लोगों को उकसाने का लगाया आरोप

(जम्मू): देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच जम्मू से सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करती हुए एक तस्वीर सामने आई है।


डोगरा फ्रंट के नेतृत्व में एक विशाल धार्मिक सद्भाव रैली निकाली गई जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर खेली गई विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ प्रर्दशन किया। फ्रंट कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय राजनीतिक पार्टी पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में बीते रविवार को हुई हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया।


फ्रंट अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने जामिया नगर क्षेत्र में हिंसा और आगजनी की गहन और समयबद्ध जांच की मांग की। उन्होने कहा की अब एक अधिनियम के रूप में सीएए लाख शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता की सुविधा देगा, जो न केवल अपनी पहचान, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे अपने संबंधित घरेलू देशों में अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए भारत में शरण लेने के लिए मजबूर थे।

Home / Jammu / हिन्दू-मुस्लिम ने साथ निकाली सद्भाव रैली, क्षेत्रिय दलों पर CAA विरोध में लोगों को उकसाने का लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो