![बूंदों ने बदलीं धरती के स्वर्ग की बयारें](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2023/11/24/23nov3u_8603595-m.jpg)
कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात के आसार हैं।
![बूंदों ने बदलीं धरती के स्वर्ग की बयारें](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2023/11/24/23nov2u_8603595-m.jpg)
29-30 नवंबर को ऊंचे स्थानों पर हिमपात
वहीं 24 से 26 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और 27 से 28 नवंबर तक बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके अलावा, 29-30 नवंबर को अलग-अलग ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान है, जबकि एक से तीन दिसंबर से आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।
![बूंदों ने बदलीं धरती के स्वर्ग की बयारें](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2023/11/24/23nov4u_8603595-m.jpg)
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ श्रीनगर में लगातार सबसे ठंडी रात थी लेकिन आज थोड़ा सुधार हुआ। यहां का आज तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
न्यूनतम तापमान शून्य से कम 0.4 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात के शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
![बूंदों ने बदलीं धरती के स्वर्ग की बयारें](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2023/11/24/23nov5u_8603595-m.jpg)
![बूंदों ने बदलीं धरती के स्वर्ग की बयारें](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2023/11/24/23nov6u_8603595-m.jpg)