पिछली बार भी यहीं से जीतकर आए थे। पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल में जितेंद्र सिंह पीएमओ में राज्यमंत्री थे। जम्मू कश्मीर में कुछ ही समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसीलिए पार्टी ने चुनावों के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए जितेंद्र सिंह को फिर से मंत्रालय में जगह दी है।
2014 में जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आज़ाद को लगभग 60 हज़ार वोटो के अंतर से हराया था। उन्हें कुल 4,87,369 वोट मिल थे, जबकि आज़ाद को 4,26,393 वोट मिले थे। जितेंद्र सिंह ने इस बार कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, और भाजपा के बागी नेता चौधरी लाल सिंह की दावेदारी के कारण त्रिकोणीय मुकाबले में फंस गए थे। पर वोटर्स ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया। और जिताकर संसद भेज दिया।