script15 अगस्त को अमित शाह कश्मीर में फहरा सकते हैं तिरंगा | Shah will participate in Flag hoisting Ceremony on Independence day | Patrika News
जम्मू

15 अगस्त को अमित शाह कश्मीर में फहरा सकते हैं तिरंगा

Article 370: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370…

जम्मूAug 08, 2019 / 08:35 pm

Nitin Bhal

Shah will participate in Flag hoisting Ceremony on Independence day

15 अगस्त को अमित शाह कश्मीर में फहरा सकते हैं तिरंगा

जम्मू. केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 ( Article 370 ) और 35ए ( Article 35A ) के हटने के बाद से राज्य में विश्वास बहाली का माहौल बनाने में भाजपा जुटी हुई है। शाह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी होंगे। इससे पहले भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में पंचायत स्तर पर तिरंगा झंडा फहराने के कार्यक्रमों का आह्वान किया था। भाजपा की ओर से जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें अनुच्छेद हटने से होने वाले फायदों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी ने जम्मू संभाग में पंचायत स्तर पर तिरंगा फहराने की तैयारी भी की है। शाह ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा राज्य के हालात का जायजा भी ले सकते हैं। इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश और चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना बताया कि वे किसी सीमावर्ती क्षेत्र की पंचायत में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Home / Jammu / 15 अगस्त को अमित शाह कश्मीर में फहरा सकते हैं तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो