जांजगीर चंपा

Counterfeit Note : नकली नोट गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, इतने हजार रुपए का जाली नोट पुलिस ने किया जब्त

जांजगीर-चांपा पुलिस ने गुरुवार को नकली नोट (Counterfeit Note ) बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से सात लाख 27 हजार 800 रुपए के नकली नोट जब्त किया गया था। शुक्रवार को गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

जांजगीर चंपाJun 21, 2019 / 06:41 pm

Vasudev Yadav

Counterfeit Note : नकली नोट गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, इतने हजार रुपए का जाली नोट पुलिस ने किया जब्त

जांजगीर-चांपा। हसौद क्षेत्र में नकली नोट (Counterfeit Note ) खपाने वाले गिरोह के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपए का नकली नोट जब्त किया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के छह सदस्यों से 7 लाख 27 हजार 800 रुपए का नकली नोट (Counterfeit Note ) एवं नकली स्टाम्प पेपर (Fake stamp paper) जब्त किया था। मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हुए थे।
यह भी पढ़ें
Counterfeit note : नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इतने लाख नकली नोट के साथ ये भी किया जब्त

शुक्रवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अन्य आरोपी भी गिरोह में शामिल है जो बलौदाबाजार जिले के दतान पलारी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी नोहर सिन्हा पिता केजूराम 38 के कब्जे से दो हजार के चार नोट, 500 रुपए के चार नोट मिलाकर 10 हजार रुपए का नकली नोट (Counterfeit Note ) जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 489, क, ख, ग, घ, 255, 256, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Counterfeit Note से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Patrika Hindi News App.

Home / Janjgir Champa / Counterfeit Note : नकली नोट गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, इतने हजार रुपए का जाली नोट पुलिस ने किया जब्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.