scriptVIKAS YATRA: सीएम पहुंचे पामगढ़, 124 करोड़ 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण | CM arrives at Pamgarh | Patrika News
जांजगीर चंपा

VIKAS YATRA: सीएम पहुंचे पामगढ़, 124 करोड़ 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जांजगीर की आमसभा स्थल पर हितग्राहियों को बोनस, आबादी पट्टा, औजार, सायकल और अन्य विभागों द्वारा चेक व सामग्री वितरण करेगें।

जांजगीर चंपाJun 01, 2018 / 06:23 pm

Shiv Singh

सीएम पहुंचे पामगढ़, 124 करोड़ 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सीएम पहुंचे पामगढ़, 124 करोड़ 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जांजगीर-चांपा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान पामगढ़ के कटराबोर्ड पहुंचे। इस दौरान सीएम का जमकर स्वागत किया गया। यहां डीएवी स्कूल के पास बनाए गए भव्य पंडाल से उन्होंने लोगों को संबोधित किया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।
सीएम ने यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। साथ ही किसानों को धान बोनस देने की बात कही। पामगढ़ में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद विकास रथ बनाहील चौक होते हुए अकलतरा के लिए निकले। इस दौरान पारंपरिक छत्तीसगढ़ नृत्य द्वारा सीएम का स्वागत किया गया। बाइक रैली निकाली गई इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बनारी में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद देर शाम जांजगीर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें
Video- बिना व्यवस्था किए ही शहर के भीतर दौड़ा दी गई भारी वाहन, यातायात व्यवस्था चरमराई

वे कुल 370 करोड़ 18 लाख 41 हजार रुपए के 83 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेगें। इसके अलावा कुल 94 हजार 263 हितग्राहियों को धान बोनस, श्रमिकों को औजार, सुरक्षा उपकरण व सायकल, मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, चेक आदि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री पामगढ़ कुटराबोड़ में 124 करोड़ 41 लाख 25 हजार रूपये के विभिन्न 42 विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
सीएम पहुंचे पामगढ़, 124 करोड़ 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री जांजगीर की आमसभा स्थल पर कुल 57 हजार 534 हितग्राहियों को बोनस, आबादी पट्टा, औजार, सायकल और अन्य विभागों द्वारा चेक व सामग्री वितरण करेगें। इसके अलावा 245 करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपए की लागत के कुल 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेगें।
सीएम पहुंचे पामगढ़, 124 करोड़ 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
क्षेत्र के 36019 किसानों को 53 करोड़ 15 लाख रुपए का धान बोनस दिया जाएगा। ९958 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा, 11500 श्रमिकों को औजार, सुरक्षा उपकरण और सायकल का वितरण किया जाएगा। साथ ही 245 करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपए के लागत के 65 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेगें। इनमें 19 करोड़ 32 लाख 14 हजार रुपए की लागत के 16 विकास कार्य का लोकार्पण और 226 करोड़ 45लाख रुपए के 49 विकास कार्यो का भूमिपूजन भी सम्पन्न होगा।
लोकार्पित होने वाले प्रमुख 5 कार्यो में आठ करोड़ 40 लाख 14 हजार रुपए की लागत का जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र भवन, पेण्ड्री में एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत का 33/11 केव्ही उपकेन्द्र, पुटपुरा में एक करोड़ 5 लाख रुपए की लागत का 33/11 केव्ही उपकेन्द,्र बिरगहनी में 98.83 लाख रुपए का हाईस्कूल भवन और कटनई में 98.83 लाख रुपए की लागत का हाईस्कूल भवन शामिल हैं।
भूमिपूजन होने वाले 5 प्रमुख कार्यो में 41.26 किलोमीटर लंबाई के सीपत-बलौदा-उरगा लागत 125 करोड़ 84 लाख रुपए, 23.58 किलोमीटर लंबा जांजगीर-पामगढ़ मार्ग लागत 68 करोड़ 93 लाख रुपए, 5.६३ करोड़ की लागत से 500 सीटर आडिटोरियम निर्माण, दिव्यांग स्कूल भवन और जांजगीर के कन्या महाविद्यालय में 100 सीटर कन्या छात्रावास के विकास कार्य शामिल हैं।

Home / Janjgir Champa / VIKAS YATRA: सीएम पहुंचे पामगढ़, 124 करोड़ 41 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो