scriptPolitics : मालखरौदा में कांग्रेसियों का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी | Congress protest in malkharauda continues | Patrika News
जांजगीर चंपा

Politics : मालखरौदा में कांग्रेसियों का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखी करने का आरोप

जांजगीर चंपाSep 05, 2018 / 08:33 pm

Shiv Singh

क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखी करने का आरोप

क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखी करने का आरोप

जांजगीर-चांपा. चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मालखरौदा व डभरा विकासखंड के कांग्रेसियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसी दूसरे दिन भी मालखरौदा तहसील के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सरपंचों की मनमानी, क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा, धान खरीदी की समस्या, विद्युत कटौती, खुले में जगह-जगह राखड़ को डंप करने की शिकायतों पर प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने से क्षुब्ध कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
Read more : सक्ती में दो अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाकर चोरों ने 50 हजार का माल किया पार

तहसील कार्यालय मालखरौदा के सामने भूख हड़ताल पर बैठे कुशल कश्यप, रुपेश गवेल तथा एकलव्य चंद्रा ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने आवेदन दिया गया, लेकिन अधिकारी लगातार समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। इसके चलते आठ सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत केवड़ा की सरपंच व संबंधित इंजीनियर के खिलाफ अनियमितता की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं करना, क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने सड़कों की मरम्मत नहीं कराना, नए सड़कों का निर्माण नहीं करना, सहकारी समिति घोघरी अंतर्गत ग्राम नवापारा में उपकेंद्र प्रारंभ करने के बाद भी धान खरीदी नहीं करना,
अघोषित विद्युत कटौती बंद करना, ग्राम पंचायत पोता में छोटे झाड़ के जंगल क्षेत्र में बिजली कंपनियों का राखड़ डंप करना, मालखरौदा को ओडीएफ ब्लाक तो घोषित कर दिया गया, लेकिन हितग्राहियों को राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इसी तरह मालखरौदा महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे भूख हड़ताल कर रहे हैं। अब भी प्रशासन नहीं जागा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Home / Janjgir Champa / Politics : मालखरौदा में कांग्रेसियों का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो