scriptबनने लगी किसानों की सूची, 270 करोड़ का कर्ज माफ करने की जा रही तैयारी | Debt waiver of farmers | Patrika News
जांजगीर चंपा

बनने लगी किसानों की सूची, 270 करोड़ का कर्ज माफ करने की जा रही तैयारी

– 12 शाखाओं के अंतर्गत तकरीबन 80 हजार किसानों को 270 करोड़ कर्ज बांटा है। किसानों को खाद बीज व नगदी भी प्रदान किया गया है

जांजगीर चंपाDec 13, 2018 / 05:24 pm

Shiv Singh

बनने लगी किसानों की सूची, 270 करोड़ का कर्ज माफ करने की जा रही तैयारी

बनने लगी किसानों की सूची, 270 करोड़ का कर्ज माफ करने की जा रही तैयारी

जांजगीर-चांपा. किसानों के कर्जमाफी की घोषणा के दम पर सरकार बनाने के बाद कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के लिए फाइल तलाशना शुरू कर दिया है। इस मसले को लेकर गुरुवार को लगातार बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने जिले के लगभग 80 हजार किसानों को खाद बीज और 60 प्रतिशत नगद राशि मिलाकर अब तक 270 करोड़ रुपए बांटी गई थी, जिसकी छूट के लिए सरकार ने आपस में रायशुमारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कब से कब तक का कर्ज माफ करना है, लेकिन कर्ज माफ जरूर किया जाएगा। इस बात की स्वीकारोक्ति खुद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी स्वीकार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपनी घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता को ऐलान किया था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज 10 दिन के भीतर माफ किया जाएगा। कांग्रेस की इस घोषणा को प्रदेश की जनता ने गांठ बांध लिया था। चुनाव में परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आए। आखिरकार कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है। इसके बाद अब प्रदेश की जनता और किसानों की नजर सरकार की घोषणा पर टिकी हुई है। हालांकि सरकार अभी बैठी नहीं है, लेकिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने किसानों की सूची तैयार करना जरूर शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
विवेकानंद मार्ग पर एक बोलेरो तो पामगढ़ व पकरिया में दो बाइक को किया आग के हवाले

इसके लिए सहकारी कर्मचारियों का बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। जिले के सहकारी बैंक के कर्मचारी गुरुवार को बिलासपुर स्थित संभागीय कार्यालय में बैठक में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में कर्ज माफी के संबंध में मसौदा तैयार किया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से मिली जानकारी के अनुसार जिले की 12 शाखाओं के अंतर्गत तकरीबन 80 हजार किसानों को 270 करोड़ कर्ज बांटा है। किसानों को खाद बीज व नगदी भी प्रदान किया गया है। किसानों का कब से कब तक का कर्ज माफ होगा यह अभी अफसर नहीं बता पा रहे हैं। क्यों कि इस संबंध में स्पष्ट निर्देश उपर से नहीं आया है।

12 कालम का आया नया फार्मेट
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों का कहना है कि सरकार कब से कब तक का कर्ज माफ करेगी यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सरकार ने गुरुवार को सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर 12 कालम का फार्मेट दिया है। जिसमें किसानों की विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी। किसानों ने कब तक कितना कर्ज लिया। किसान ने किस तरह का कर्ज लिया सहित विभिन्न जानकारी कालम में अपलोड करना है।

-जिले के किसानों का जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में लगभग 270 करोड़ का कर्ज बाकी है। गुरुवार को 12 कालम की जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा गया है। किसानों के कर्ज की कुंडली तैयार करने जुट गए हैं- कमल सिंह ठाकुर, नोडल अधिकारी

बैंक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
-शाखाएं 12
-समितियां 205
-कर्जदार किसान 80 हजार
-कर्ज की राशि 270 करोड़

Home / Janjgir Champa / बनने लगी किसानों की सूची, 270 करोड़ का कर्ज माफ करने की जा रही तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो