जांजगीर चंपा

डीटीओ का आदेश भी बेअसर, पांच सिटी बसों के पहिए अब भी थमे, लोगों को नहीं मिल रहा सस्ता सफर

– 23 जनवरी को संचालक को नोटिस देकर तत्काल बसों को चलाने दिए थे निर्देश

जांजगीर चंपाFeb 10, 2019 / 06:30 pm

Shiv Singh

डीटीओ का आदेश भी बेअसर, पांच सिटी बसों के पहिए अब भी थमे, लोगों को नहीं मिल रहा सस्ता सफर

जांजगीर-चांपा. जिले में सिटी बस सुविधा का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। यात्रियों को लंबी दूरी का सफर महंगा पड़ रहा है। जिले को मिली 10 में से पांच बसें कंडम होकर करीब सालभर से सिटी टर्मिनल में पड़ी है। विगत 23 जनवरी को जिला परिवहन अधिकारी द्वारा संचालक को इन पांच बसों का मेंटनेंस कराकर तत्काल इन्हें निर्धारित रूटों पर चलाने नोटिस जारी किया था।
आदेश जारी हुए अब 20 दिन होने को हैं मगर सिटी बसों सड़कों पर चलना तो दूर अब तक मेंटनेंस का काम ही शुरू नहीं हुआ है। पड़े-पड़े ये सिटी बसों की हालत कंडम हो चुकी है। पांच सिटी बसें ही जांजगीर से नैला, बलौदा, अकलतरा तक चल रही है।
यह भी पढ़ें
जिले के 110 केंद्रों में होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा, नकल न हो इसके लिए माशिमं ने शुरू की तैयारी

दरअसल अप्रैल 2017 में संचालक ने जांजगीर से 10 से 15 किमी की दूरी में ही सभी सिटी बस चलने से घाटा होने का हवाला देकर बसों को चलाने में असमर्थता जता दी थी। हालांकि बाद में संचालन ने 5 बसों का ही संचालन शुरू किया और पांच बसें सिटी टर्मिनल में ही खड़ी रही। इन बसों के लिए लंबी रूट मिलने पर संचालन शुरू होने की मांग संचालक ने की। जिस पर लंबी दूर के लिए रूट चार्ज निर्धारित करते हुए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। जिसके बाद भी संचालक इन रूटों में सिटी बस सुविधा शुरू नहीं कर रहा। इससे लोगों को इन रूटों में सफर करना महंगा पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन साल पहले अर्बन पब्लिक सोसायटी द्वारा जिला में सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। जिले में दस बसें आई थीं। इन सिटी बसों की परमिट की वैधता 7 जनवरी 2020 तक के लिए है। शुरूआत में सिटी बस की सुविधा जिलेवासियों को बेहतर ढंग से मिली। इसके बाद सुविधा डगमगाने लगी थी। कभी रूट और परमिट को लेकर तत्कालीन प्रभारी डीटीओ ने रोड़ा अटकाया तो कभी डायरेक्टर ने सही रूट नहीं मिलने पर बसें चलाने में असमर्थता जताई। अधिकारियों की खींचातानी के कारण भी सेवा प्रभावित हुई। जबकि जांजगीर से चांपा होते हुए नगरदा, सक्ती, बाराद्वार, बम्हनीडीह, बिर्रा, केरा, नवागढ़ तक सिटी बसें चलाने का दावा किया गया था।

इन नए रूटों पर चलना है सिटी बसें
पांच सिटी बसें जो बंद पड़ी हुई है उन्हें नैला रेलवे स्टेशन से केरा होते हुए बिर्रा चांपा से सक्ती, बाराद्वार तक, चांपा से मुलमुला, सक्ती से तुरीधाम तक चलना है। इसके लिए शासन से नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है मगर लोगों को इन रूटों में सिटी बस का सस्ता सफर नहीं मिल रहा।

सड़क पर दौड़ाने लायक बनाने अभी लाखों खर्च
सिटी टर्मिनल में खड़ी पांच सिटी बसों की हालत खराब हो चुकी है। बसों के टायर निकाल लिए गए हैं। यात्रियों के बैठने वाली कुर्सियां भी टूट-फूट चुकी है। संचालक को इसे सड़क पर चलने लायक बनाने मेंटनेंस में लाखों रुपए खर्च आएगा, इसलिए संचालक भी मेंटनेंस कराने में रूचि नहीं दिखा रहा।

-सिटी बसों का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। पांचों गाडिय़ों का मेंटनेंस एक-दो दिन में शुरू होने वाला है। नए रूटों के लिए परमिट की प्रक्रिया बिलासपुर से हो रही है। सिटी बस की सुविधा लोगों को मिलेगी- शरद नत्थानी संचालक सिटी बस
-पांच सिटी बस का संचालन संचालक द्वारा नहीं किया जा रहा है। सभी गाडिय़ां मेंटनेंस यार्ड में खड़ी है। मेंटनेंस कराकर जल्द से जल्द रूटों पर बस संचालन करने निर्देश जारी किया गया था लेकिन संचालन शुरू नहीं हुआ है। दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई करेंगे- यशवंत यादव डीटीओ जांजगीर.चांपा

Home / Janjgir Champa / डीटीओ का आदेश भी बेअसर, पांच सिटी बसों के पहिए अब भी थमे, लोगों को नहीं मिल रहा सस्ता सफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.